Kundli Tv- यहां चावल व गेहूं पर टिका है भक्तों का भविष्य

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 04:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
दिल्ली से करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर की दूरी पर सोलन गांव में स्थित महादेव के दूत का ये बाडु बाड़ा मंदिर जहाँ सदियो से रोज कुछ रहस्मय घटना घट रहीं हैं। इस मंदिर में एक गुफा है जिसके दरवाजे पर लोगों ने ताला लगा के रखा है। क्योंकि इस गुफा से कुछ हैरान कर देने वाली आवाज़ें सुनाई देती हैं। कभी-कभी तो ढोल नगाड़ों की आवाज़ें भी आती हैं। कहा जाता है कि ये सब पौराणिक काल से चला आ रहा है। ये वो गुफा है जहां पांडव महादेव की पूजा करते थे और स्वर्ग जाते समय भी पांडवों ने यहा रुक कर विश्राम किया था। 

PunjabKesari
लोक मान्यता के अनुसार इस धाम के साथ एक और रहस्य जु़डा है। ये मंदिर पांडवों के सबसे छोटे भाई सहदेव देव के नाम से जाना जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी  कि इस मंदिर में जो सहदेव देव की प्रतिमा है। कहते हैं कि यहां के लोग देव सहदेव की प्रतिमा को अन्य गांवों में ले जाकर स्थापित करते थे ताकि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सकें। 

PunjabKesari
बिलासपुर के एक गांव में लोगों की मनेकामनाओं को पूरा करने के लिए ढोल नगाड़े और शहनाईयों का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही यहां गेहूंऔर चावल का प्रसाद चढ़ाने से हर समस्या का हल निकाल जाता है। माना जाता है कि इस पूजा को करते समय सहदेव किसी न किसी इंसान मे प्रवेश करते हैं और लोगो की समस्याओं का हल बतातें हैं। जिस कारण ये मंदिर महादेव के दूत के नाम से भी जाना जाता हैं।
PunjabKesari
अगर ये पौधे लगाएंगे तो हो जाएंगे बर्बाद (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News