बेबसी: कर्ज से परेशान किडनी बेचने के लिए मजबूर है यह मजदूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 03:51 PM (IST)

पटियालाः पंजाब में जहां एक तरफ कर्ज से तंग किसान आत्महत्याएं कर रहे है वही पटियाला के गांव अचराल खुर्द का एक खेत मज़दूर दरबारा सिंह अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर है। दरअसल, दरबारा सिंह ने अपनी 3 बेटियों की शादी तथा लड़के के इलाज के लिए कर्ज लिया था, जिसको वह अभी तक नहीं चुका पाया। 

जानकारी के अनुसार दरबारा सिंह पर 7 लाख तक का कर्ज है तथा बुढापे के कारण अब वह कर्ज चुकाने में असमर्थ है। गरीबी और मजबूरी के कारण दरबारा सिंह लोगों के घरों में काम कर घर का गुजारा तो कर रहा है,  लेकिन कर्ज चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। दरबारा सिंह किडनी बेचकर अपना सारा कर्ज चुकाना चाहता है। सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उसने कहा कि सरकार द्वारा भी कभी उनकी कोई वित्तीय सहायता नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि पहले किसान और अब खेत मज़दूर हर कोई कर्ज से परेशान है,जरूरत है तो गरीबों को दी जाने वाली साहूलियतों की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News