पांचवी कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा, फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 02:48 PM (IST)

समाना(शशिपाल) : माता-पिता की अनुपस्थिति में गांव साधारणपुर के एक घर में 12 वर्षीय बच्चे की गला दबने से मौत हो गई।
 

कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा 5वीं कक्षा में गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को उनका बच्चा घर में अकेला था। जब वे घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में था। उसके गले पर निशान दिखाई दिए। उसने अपने बेटे की मौत पर शंका जताते हुए अपने रिश्तेदार पर ही बच्चे की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में बादशाहपुर पुलिस इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को सिविल अस्पताल समाना में डाक्टरों का एक पैनल बनवाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News