बॉडी को रखना है फिट और स्ट्रांग तो फॉलो करें एक्सरसाइज से जुड़े ये 8 नियम

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 01:22 PM (IST)

फिटनेस के टिप्स : फिट और हैल्दी रहने के लिए आजकल लोग डाइटिंग, हैल्दी फूड्स के साथ वर्कआउट या एक्सरसाइज भी करते हैं। एक्सरसाइज से पसीना बहाने के बावजूद भी आप अनफिट रहते हैं, जोकि कुछ बातों का ख्याल न रखने के कारण होता है। एक्सरसाइज करते समय कुछ बातों का ख्याल न रखने के कारण आपको इसका फायदा होने की बजाए नुकसान हो सकता है। वहीं, फिटनेस रूल्स फॉलो करने से आपको एक्सरसाइज का दोगुणा ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको कुछ बातें बता रहें हैं, जिससे न सिर्फ आप फिट रहेंगे बल्कि आपको व्यायाम का भरपूर फायदा भी मिलेगा। अगर आप भी वर्कआउट या एक्सरसाइज शुरू करने जा रहे हैं तो इन नियमों का पालन जरूर करें।

1. अगर आप एक्सरसाइज करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं। चेकअप के बाद डॉक्टर आपको बताएंगे कि आपको किस तरह की और कितने समय एक्सरसाइज करनी चाहिए।

PunjabKesari

2. बहुत से लोग फिट रहने और एक्सरासइज करने के लिए जिम जाना पसंद करते हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि जिम आपके घर के आसपास हो और उसका ट्रेनर भी प्रोफेशनल हो। इसके लिए आप वहां के लोगों से फीडबैक भी ले सकते हैं।
 

3. एक्सरसाइज या जिमिंग की शुरूआत में भारी वजन न उठाएं। पहले हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते उसके बाद धीरे-धीरे डंबल्स का वेट या एक्सरसाइज का समय बढ़ाएं। इसके अलावा हमेशा ट्रेनर के इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें और मसल्स को स्ट्रांग बनाने की कोशिश करें। एक बार मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग हो जाएगी तो आपको व्यायाम करने में आसानी होगी।
 

4. वर्कआउट रूटीन शुरू करने के बाद अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव का भी ध्यान रखें। इससे आपको एक्सरसाइज इम्प्रूव करने में मदद मिलेगी। शुरूआती हफ्ते के 3-4 दिन कम समय के लिए व्यायाम करें। इसके बाद धीरे-धीरे फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं। इसके अलावा हफ्ते में 1-2 दिन शरीर को आराम भी जरूर दें।

PunjabKesari

5. वर्कआउट, आउटडोर वॉकिंग या रनिंग के साथ घर पर 20 मिनट की स्ट्रेचिंग भी करें। इससे मांसपेशियां मजबूत और शरीर लचीला होगा, जिससे आपको एक्सरसाइज आसानी से करने में मदद मिलेगी।

 

6. ब्रीदिंग एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए रोजना कम से कम 5-10 मिनट प्राणायाम जरूर करें। इससे आपको एक्सरसाइज का दोगुणा ज्यादा फायदा मिलेगा।
 

7. वर्कआउट का फायदा तब तक नहीं मिलता, जब तक कि आपकी डाइट सही न हो। इसलिए अपने वर्कआउट के मुताबिक एक्सपर्ट से डाइट की सलाह लें। डाइटीशियन से डाइट चार्ट बनवाकर अपने शरीर के हिसाब से भोजन करें।
 

8. किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले बॉडी को वॉर्मअप करें। इससे शरीर पर अचानक प्रेशर नहीं पड़ता और शरीर को वर्कआउट के लिए जरूरी ऊर्जा भी मिल जाती है। इसके अलावा एक्सरसाइज़ के पहले या बाद में पानी पीते रहें। इससे आप डिहाइड्रेशन और वर्कआउट से होने वाली थकान से बच जाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static