आम खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, वरना....

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 12:32 PM (IST)

आम खाने में टेस्टी होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें  एंटीऑक्‍सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आम खाने के तुंरत बाद या 4 घंटे के अंदर इन 3 चीजों को खाने से शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको उन्हीं तीन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको भूलकर भी आम खाने के बाद नहीं खाना चाहिए। 

PunjabKesari, Mango,करेले,करेले का सेवन

आम खाने के बाद कभी भूलकर भी करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि आम मिठा और करेला कढ़वा होता है। जब एक चीज को खाने के बाद दूसरी चीज खाई जाती है, तो वह रिएक्शन करती है। आम खाने के बाद करेले का सेवन करने से शरीर में एक किस्म का जहर फैल जाता है। जहर फैलने से उल्टियां आने लगती हैं। इससे व्यक्ति बहुत ज्यादा बीमार हो जाता है। कई बार तो सांस लेने में भी तकलीफ हो जाती है। 

PunjabKesari, Mango,करेले,करेले का सेवन

इस बात का भी ध्यान रखने की जब भी आम खाएं तो इसको खाने के तकरीबन 4 घंटे तक हरी मिर्च का सेवन ना करें। अगर आप आम खाने के थोड़े समय बाद मिर्च खा लेते हैं तो इससे पेट में रिएक्शन होने लगता है। इससे पेट में जलन होने के साथ कई सारी बीमारियां और हो जाती हैं। 

PunjabKesari, करेले,दही का सेवन
आम खान के बाद कभी भूलकर भी दही या रायता का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों को खाने से भी रिएक्शन होता है और कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static