ढाबे में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 12:22 PM (IST)
फतेहाबाद (रमेश भट्ट): रतिया के सहनाल रोड पर हैफड के गोदाम के पास बने ढाबे में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे ढाबे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
ढाबा संचालक करण सिंह ने बताया कि आग से उसका करीब ढाई लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। करण सिंह ने बताया कि वह रात को 11ः00 बजे ढाबा बंद करके अपने घर गए थे। रात को करीब 2ः00 बजे उनके ढाबे में आग लग गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी।
हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक उनका ढाका जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा पाया है इसकी जांच की जा रही है।