पुलिस ने कारतूस सप्लाई करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, आगरा से 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 11:31 AM (IST)

आगराः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ उस समय सफलता लगी जब उन्होंने कारतूस सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1560 कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि पुलिस ने 2 आरोपियों को ताजनगरी आगरा से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह और आलोक शिवहरे के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आलोक आगरा का एक बड़ा कारोबारी है। आगरा में उसकी गन हाउस भी है। 

पुलिस ने बताया कि आलोक अपने गन हाउस से कागजात में हेरा-फेरी कर अपनी दुकान से कारतूस बेचता था। पुलिस को आरोपियों के पास से  32 बोर के 650 कारतूस, 315 बोर के 360 कारतूस, 22 बोर के 500 कारतूस, 30 बोर के 50 कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस को प्रेम सिंह के पास से 350 कारतूस मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static