हिमाचल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली 2 वारदातें आई सामने

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 11:06 AM (IST)

धर्मपुर(मंडी) :सरसकान पंचायत में शुक्रवार रात किसी अज्ञात महिला द्वारा डेढ़ दिन के नवजात को सड़क के किनारे छोडऩे का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक महिला बच्चा बीमार होने पर उसे अस्पताल ले आई और वहां पता चला कि जिस बच्चे को महिला उपचार के लिए लाई है, वह उसका नहीं है। लिहाजा पुलिस को सूचना दी गई और उसके बाद उपचार शुरू हुआ। नवजात को लेकर अस्पताल आई महिला की जानकारी के मुताबिक सरसकान पंचायत के अंतर्गत पडऩे वाले गांव बनोई-बरोटी में किसी अज्ञात महिला ने नवजात को सड़क के किनारे छोड़ दिया था। इस दौरान वहां से गुजर रही गांव बनोई-बरोटी की एक महिला की पड़ोसन को यह बच्चा सड़क किनारे मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज किया
इस महिला ने जब वीना देवी नाम की इस महिला को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि उसकी भाभी को बच्चे की जरूरत है और इस नवजात को टपोहल की महिला सरला देवी जो बी.एस.एफ . जे.एंड के. में कार्यरत है, को दे दिया और उसने उसे कथित रूप से गोद पुत्र के रूप में ले लिया। बच्चे की तबीयत खराब होने पर जब इसे सिविल अस्पताल धर्मपुर लाया गया तो वहां चिकित्सकों ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो यह सारी बात सामने आई। उसके बाद चिकित्सक ने इस नवजात का इलाज करने से पहले पुलिस थाना धर्मपुर को सूचित किया और पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मासूम को सड़क किनारे फैंक दिया
थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह स्वयं इस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस अब उस महिला की तलाश कर रही है, जिसने अपने इस जिगर के टुकड़े को अपने से अलग कर सड़क किनारे फैंक दिया। अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है कि जिस महिला ने इस नवजात को फैंका है, वह कौन है और उसने अपने नवजात को अपने से दूर क्यों किया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News