Kundli Tv- ग्रहों के खेल ने पहनाया मिस वर्ल्ड से लेकर Hollywood तक का ताज़

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 03:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

फिल्म ‘द हीरो’ से वर्ष 2003 में हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि फिल्मों में आना तो इनकी किस्मत में लिखा ही हुआ था। ‘मिस वर्ल्ड 2000’ का खिताब जीतने के बाद अपने अभिनय के द्वारा देश-विदेश में परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को 00.30 मिनट पर जमशेदपुर में मेष लग्र, वृष राशि में हुआ। वर्ष 2016 में भारत सरकार से अति सम्मानीय पुरस्कार ‘पद्मश्री’ भी प्राप्त हुआ और अनेक फिल्म अवार्ड्स भी प्रियंका चोपड़ा के खाते में आए।

PunjabKesari
पंचमेश सूर्य का कर्क राशि में प्रियंका चोपड़ा को हाई डिग्री के साथ-साथ दिमाग का धनी बनाता है और समुद्र पार विदेश में भी ख्याति प्रदान करा रहा है, साथ में विदेश से भी धन कमाने की पूरी कमान दे रहा है। सूर्य ही देश और विदेश दोनों में राजकीय सम्मान भी दिला रहा है। 

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा को ऊंचाई प्राप्त करने के लिए बस एक सूत्र की जरूरत होती है उसके बाद आप अपनी अद्भुत प्रतिभा के गुण से स्वयं ही आगे का रास्ता बना लेती है। मेष लग्र में द्वितीय भाव में चतुर्थेश उच्च का चन्द्र अति शुभ प्रभाव दे रहा है धन के साथ-साथ प्रियंका को एक से एक वाहन की प्राप्ति करा रहा है अगर प्रियंका चोपड़ा कोई सफेद वस्तुआें से संबंधित व्यापार करती तो व्यापार से अधिक धन-लाभ प्राप्त होगा साथ में अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उसे रोते हुए को हंसाने में महारत हासिल है। मोती पहनने से अत्याध्कि लाभ प्राप्त होगा। अगर कोई सफेद वस्तुआें का व्यवसाय शुरू किया जाए तो बहुत शुभ होगा। 

PunjabKesari
लग्रेश मंगल शनि के साथ रोग स्थान में होने के कारण आपको अपने शरीर सौंदर्य पर अत्यधिक धन खर्च करवाएगा, प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। साथ में यहां मंगल विमल नामक विपरित राजयोग बना रहा है किन्तु लग्रेश का छठा स्थान शनि के साथ होने के कारण आपके गुप्त शत्रु बहुत हैं। सड़क दुर्घटना का भी योग है। 

PunjabKesari
शुक्र मारक है। शुक्र का तृतीय भाव में बुध के साथ होने से ‘मित्रामूल धन योग’ बन रहा है जिसमें मित्रों से धन की प्राप्ति भी करवाएगा। शुक्र के कारण अधिक संख्या में देश और विदेश के लोगों का प्रेम मिल रहा है। साथ में राहू भी है। राहु, शुक्र और तृतीयेश की युति रोमांस में रोमांचित देती है। शनि और मंगल की छठे स्थान में युति आपको विदेशों में भ्रमण के अवसर देती है किन्तु साथ में किसी विवाद के कारण कोर्ट केस भी हो सकता है। कोई आपके साथ विश्वासघात कर पैसों का नुक्सान कर सकता है। शरीर पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राहू मिथुन राशि में उच्च का है जो आपके विचारों को धनी बनाता है, कविता आदि लिखवा रहा है इसलिए कभी-कभी जब आप अकेली होंगी तो कविता, शायरी भी करेंगी। 


प्रियंका चोपड़ा में एक और अद्भुत गुण है केतु का नवम भाव में धनु राशि में होना जिससे इनकी सफलता देश-विदेश में फैल रही है। 

भगवान विष्णु के चरणों में क्यों रहती हैं लक्ष्मी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News