आगराः गले मिल कर एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआएं

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 12:54 PM (IST)

आगराः रमजान माह के समाप्त होने के बाद कल रात चांद का दीदार कर आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। ईद उल फितर के मौेके पर शनिवार को ताजमहल की मस्जिद पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। 
PunjabKesari
नमाज के बाद सभी लोगों ने ताज के साए में एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर नमाज पढ़ने को लेकर ताजमहल सुबह तीन घंटे नमाजियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। आगरा में मुगल शासक शाहजहां ने जब ताजमहल बनवाया था तो उसके एक तरफ मस्जिद और दूसरी तरफ मेहमानखाना को भी बनाया गया था। यह ताजमहल का हिस्सा है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। 
PunjabKesari
आगरा में हर साल ईद के मौके पर सैकड़ों लोग यहां नमाज पढ़ने आते है। ईद के त्योहार के साथ पवित्र रमजान महीने की समाप्ति हो गई। नए-नए कपड़ों में सजे-धजे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग विभिन्न मस्जिदों में एकत्र हुए और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसमें भी हजारों लोग शरीक हुए। मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। जामा मस्जिद, ईदगाह, संदली मस्जिद पर भी ईदी लेने वालों का हुजूम लग गया। नमाजियों ने पाक महीने में गरीबों को दान कर अल्लाह की रहमत पाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static