Air Pollution में अस्थमा रोगी रहें सतर्क, इस तरह करें अपना बचाव

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 11:16 AM (IST)

देश में लगातार प्रदूषण की मात्रा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा प्रदूषण उत्तर भारत में फैला हुआ है। दूषित वातावरण में सांस लेने का मतलब बिमारियों को खुद न्यौता देना है। प्रदूषण के माहौल, दूषित खानपान, बिगड़ता लाइफस्टाइल, खान-पान में मिलावट व शुद्धता में कमी के चलते अस्थमा का कहर बढ़ रहा है। आज 5 में से 3 लोग अस्थमा की बीमारी से परेशान हैं। 

 

अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं तो इन चीजों का सेवन करने से इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। अस्थमा के रोगियों के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर इस बीमारी को मात दी जा सकती है।


अस्थमा अटैक के कारण


धूल-मिट्टी के कारण।
घर के पालतू जानवर।
ज्यादा नमक खाने के कारण।
आनुवांशिकता के कारण।
प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने के कारण।
ध्रूमपान या अधिक मात्रा में शराब पीना।
ब्रोंकाइटिस और साइनसाइटिस का इंफेक्शन।
 


अस्थमा अटैक के लक्षण


सांस लेने में तकलीफ।
सीने में जकड़न महसूस होना।
सांस लेते समय घरघराहट जैसी आवाज आना।
तेज सांस लेते हुए पसीना आना।
बेचैनी महसूस होना।
सिर भारी-भारी लगना।
थकावट और स्थिति बिगड़ने पर उल्टी।

 

 

1. अजवाइन
अस्थामा रोगियों के लिए अजवाइन बहुत लाभकारी है। अजवाइन का सेवन करने के लिए उसको पहले 1 कप पानी में तब तक उबाले जब तक वह आधी ना रह जाएं। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसमें चीनी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। 

 

 


2. लहसुन
अस्थमा से राहत पाने के लिए लहसुन 5 कलियों को 30 मि.ली दुध में उबाल कर रोजाना इनका सेवन करें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में अस्थमा की समस्या से राहत मिलेगी। 

 

 


3. अदरक 
अदरक की चाय पीने से भी अस्थमा से राहत मिलती है। अदरक वाली चाय में 2 कलियां लहसुन की मिलाकर सुबह-शाम पीएं। एेसा करने से अदरक और लहसुन वाली चाय पीने से अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है। 

 

 


4. लौंग का काढ़ा
अस्थमा में लौंग का काढ़ा भी बहुत हैलपफूल होता है। लौंग का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 125 मि.ली. लें। उसमें 4-5 लौंग डालकर कम से कम 5 मिनट के लिए उबालें। अब इसमें शहद मिलाकर गर्म-गर्म पीएं। यह काढ़ा दिन में 2 बार पीने से ही राहत मिलेगी।

 

 


5. शहद
अस्थमा की समस्या बलगम बनने पर ज्यादा होती है। शहद बलगम को खत्म करने का काम करता है। जब भी किसी व्यक्ति को अस्थमा अटैक आए तो उसको तुंरत ही शहद सूंघने के लिए दें। तुंरत फायदा होगा। आप चाहे तो गुनगुने पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से कुछ ही दिनों में अस्थमा से राहत मिलेगी। 

 

 


6. मेथी
मेथी के कुछ दाने लें। अब इसको 1 गिलास पानी में तब तक उबाले जब तक वह आधा से आधा ना रह जाए। अब पानी में शहद, अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम पीएं। कुछ दिनों तक एेसा करने से अस्थमा से राहत मिलेगी। 

 

 


7. करेला
अस्थमा रोगियों के लिए करेला बहुत फायदेमंद है। करेले का 1 चम्मच पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट में शहद और तुलसी के पत्ते मिलाकर खाएं। एेसा करने से अस्थमा के साथ बाकी एलर्जी से भी राहत मिलेगी। 

 

 


8.सहजन की पत्तियां
मुठ्ठिभर सहजन की पत्तियां लें। उनको 180 मि.मी. पानी में 5 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर 1 चुटकी नमक, काली मिर्च, नींबू का रस मिलाकर पीएं। 

 

 

9. तेल की मालिश
अस्थमा रोगियों के लिए सरसों के तेल से छाती और रीढ़ की हड्डी से मालिश करना बहुत फायदेमंद है। मालिश के बाद स्टीमबॉथ जरूर लें। एेसा रोजाना करें। कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा। 

 

 

10. योग
योग हर समस्या का समाधान है। अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए सुबह-शाम अलोम-विलोम, श्वासन करें। इससे फेफड़े और श्‍वसन प्रक्रिया भी दुरुस्‍त होती है।

 

 

11. तुलसी की ताजी पत्त्यिां
तुलसी की पत्तियों का सेवन करना भी अस्थमा रोगियों के लिए अच्छा है। लगातरा 15 दिनों तक तुलसी के पत्तियों को चबाएं। आप चाहे तो तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static