Kundli Tv- पुष्य नक्षत्र के संयोग से शनि देंगे Money

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 09:01 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपको बिजनेस से जुड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।लेकिन काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की फ्यूचर प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। घर में कोई मेहमान दस्तक दे सकता है।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8


वृष राशि वालों आज जीवनसाथी से कुछ कीमती गिफ्ट मिल सकता है। शाम को लाइफ पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। मन में प्रसन्ना बनी रहेगी। किस्मत का सितारा बुलंद है। कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। उनका डटकर सामना करेंगे तो जीत हासिल होगी।

शुभ रंग- मैरून  शुभ नंबर- 7
 

मिथुन राशि वालों आज आप सफलता की नई सीढ़ी पर पैर रखेंगे। शेयर बाज़ार के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके पॉजिटिव नेचर की तारीफ होगी।किसी सोशल वर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो मौका अच्छा है जल्द ही गाड़ी घर ले आएं।

शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर- 2
 

कर्क राशि वालों आज धन के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, कोई धोखाधड़ी कर सकता है। अपनी बहन से मन की बात बताएं। उनसे सुझाव से ही काम में आगे बढ़ें।लाइफ पार्टनर के साथ कुछ पल बिताएं। मांगलिक कामों में जमापूंजि खर्च करेंगे।ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी।

शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 2
 

सिंह राशि वालों आज आप पावरफुल महसूस करेंगे। आज आप अपने नेचर की वजह से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपने मन में जो ठान लिया है वो करके ही मानेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जिससे दिन भर की टेंशन खत्म हो जाएगी। इस राशि की लड़कियां दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकती हैं। 

शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 9  


कन्या राशि वालों आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार में चल रही परेशानियों को आसानी से निपटा लेंगे। माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, पोलाइट रहें। आज अपने अहंकार पर थोड़ा नियंत्रण रखें, इधर- उधर के तर्क-वितर्क से बचेंगे। महिलाओं को अपने जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 5
 

तुला राशि वालों आज आप किसी ख़ास यात्रा पर जाने वाले हैं, जिसका आपको कई दिनों से इन्तजार था। आज महिलाओं को गिफ्ट में कपड़े मिलेंगे। जो लोग ब्यूटी और हेल्थ के बिजनेस में हैं वो आज कोई सेमिनार प्लान कर सकते हैं। जिसमें अच्छी सक्सेस मिलेगी। आज अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनकी सलाह आपके जीवन में बहुत काम आएगी।

शुभ रंग- पर्पल  शुभ नंबर- 6    

 

वृश्चिक राशि वालों आज पूरे दिन आपकी पर्सनालिटी बेहद प्रभावशाली रहेगी। इससे आपके काम में भी अंतर पड़ेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। ऑफिस में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मन लगाएं, सफलता मिलेगी। आज किस्मत के सितारे बुलंद होंगे। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।

शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

 

धनु राशि वालों आज रिलेक्स मूड में रहेंगे। हर काम को बड़ी ही कुशलतापूर्वक निपटा लेंगे। फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। भगवान शंकर को जल चढ़ाएं, उम्मीद से ज्यादा अच्छा फल मिलेगा। आज आपका इनर सेंस बहुत शार्प रहेगा। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

 

मकर राशि वालों आज आपकी राजनीति में पहुंच बढ़ेगी। बच्चों के सामान की खरीददारी करेंगे। किसी सामाजिक काम में भी हिस्सा ले सकते हैं। समाज में पका रुतबा बढ़ा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आज पूरा दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। लेकिन बिजनेस पार्टनर कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए सावधान रहें।

शुभ रंग- रॉयल ब्लू  शुभ नंबर- 4

 

कुम्भ राशि वालों आज आप पूरे दिन खुश मिजाज रहेंगे। आपके परिवार में सुख और शांति का निवास रहेगा। आपके आस-पास के लोग आपके तजुर्बे का पूरा लाभ उठायेंगे और आपसे राय लेंगे। आज भगवान आपके साथ है। आज अपने बॉस के साथ ज्यादा मेल-जोल बढ़ाएं। फायदा मिलेगा।

शुभ रंग- मजेंटा  शुभ नंबर- 2
 

मीन राशि वालों आज आपके चारों तरफ बहुत ही सुखद और मधुर माहौल बना रहेगा। इससे आपका व्यवहार भी पॉजिटिव और मधुर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों की तरफ से सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- सफेद शुभ नंबर- 1

यहां रखेंगे तिजोरी तो खुलेंगे किस्मत के दरवाजे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News