शुभंकर पहले दिन संयुक्त 37वें स्थान पर, शर्मिला एक्सेस सीरीज में संयुक्त दूसरे स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 04:36 PM (IST)

साउथम्पटनः भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यूएस ओपन के पहले दौर में चार ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 37 वें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने दो बर्डी और छह बोगी लगायी जिसमें से तीन उन्होंने बैक नाइन में 11 वें और 17 वें होल के बीच में लगायी। वहीं दुनिया के नंबर एक गोल्फर डस्टिन जानसन ने एक अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह चार संयुक्त बढ़त बनाने वाले गोल्फरों में शामिल हैं।            

शर्मिला पहले दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर           
शर्मिला निकोलेट ने टखने की मुश्किलों से वापसी करते हुए महिला यूरोपीय टूर की दूसरे दर्जे की एलईटी एक्सेस सीरीज में एएक्सए चेक लेडीज चैलेंज के पहले दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला। शर्मिला चीन एलपीजीए और लेडीज यूरोपीय टूर के बीच अपना समय बांटती हैं और जब भी संभव होता है वह एलईटी सीरीज में खेलती हैं।            
PunjabKesari
उन्होंने दो बोगी और छह बर्डी लगायी जिससे वह स्वाजीलैंड की नोबुहले डलामिनी और फ्रांस की एमिली पिको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं। यह भारतीय गोल्फर एकल बढ़त बनाने वाली युवा एमेच्योर टेरेजा मेलेका (67) से एक शाट पीछे हैं। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी वाणी कपूर (69) ने बोगी फ्री राउंड खेला जिससे वह छह अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News