गर्मियों के मौसम में फ्रूट्स से बनी ये रेसिपी कर देगी आप को कूल

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 11:42 AM (IST)

गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी चीजें खाना पसंद करता है इसलिए यम आपके लिए लेकर आया है फ्रूट्स से भरपूर डिश जो आपको ठंडक तो देगी ही साथ ही मिलेगें ढेर सारे विटमिनज। तो आइए जानते हैं इसकी विधि।


तरबूज - 1 किलोग्राम
अनानास - 350 ग्राम
अंगूर - 280 ग्राम
काला नमक - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 2 चम्मच

तैयारी
1. सबसे पहले तरबूज को धो कर बड़े तरबूज के नीचे से ¼ इंच का टुकड़ा काट लें।
2. इसके बाद इसे मुंह की शेप में काट लें और इसके बीच ले गुद्दा निकाल लें। 
3. अब अनानास लें और इसे सभी तरफ से काट लें।
4. फिर, इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
5. अब  एक कटोरे में तरबूज, अनानस, अंगूर, काला नमक तथा  नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
6. अब तरबूज के अन्य छिलके के टुकड़े से भौहें और नाक काट लें।  (वीडियो देखें) 
7. अब इसमें तैयार फल भरें।
8 फिर, टूथपिक्स को विभिन्न लंबाई में काट लें और मुंह के ऊपर और नीचे की रेखा बनाएं।
9 आपकी डिश तैयार है उसे परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News