हड़ताल के दिनों की एवज में देनी होगी अतिरिक्त ड्यूटी

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 08:17 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): पालिका कर्मचारियों को 16 दिन की हड़ताली दिनों की एवज में अतिरिक्त ड्यूटी देनी होगी तभी उन्हें हड़ताल के दिनों का वेतन मिल पाएगा। पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 9 से 24 मई तक चली थी। 25 मई को कर्मचारी काम पर वापस लौटे थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस संदर्भ में सभी नगर निगमों के आयुक्तों, सभी डी.सी., सभी पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारी और सचिवों को इस निर्देश जारी किए हैं। वेतन के बदले उन्हें अपनी छुट्टियों के दिन भी काम करना होगा।

पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल के बाद ऐलान किया था कि हड़ताल की वजह से शहरों में फैली गंदगी को अगले 3 दिनों में साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने रोजाना अपनी तय ड्यूटी के अलावा 1 घंटा अतिरिक्त ड्यूटी भी दी। पालिका कर्मचारी संघ प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा, सरकार समझौते के तहत मांनी गई मांगों को जल्द लागू करे, हमें इन आदेशों से कोई दिक्कत नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static