घर पर लें राजभोग केसर  रसगुल्ले का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 12:49 PM (IST)

राजभोग  रसगुल्ला बिलकुल स्पंज रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसके के अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग भरी जाती है, और साइज में राजभोग थोड़ा बड़ा होता है। राजभोग में केसर मिला कर इसे केसरिया राजभोग भी कह सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।


 
सामग्री
बादाम - 1 बड़ा चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 1.5 लीटर
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
सूजी - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/4 चम्मच
आर्गेनिक फूड कलर - 1/4 चम्मच
चीनी - 315 ग्राम
पानी - 1 लीटर
केसर - 1/4 चम्मच


विधि

1. सबसे पहले आप ब्लैंडर में बादाम तथा काजू अच्छी तरह पस लें।  
2. एक बर्तन में 1.5 लीटर  दूध गर्म करें और इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
3. अब आप देख सकते हैं कि पूरा दूध फट चुका है।  
4. इसके बाद कटोरे पर कपड़ा रख कर इस दूध को छान 30 मिनट के लिए लटका दें ताकि दूध में से सारा पानी निकल जाए।
5. अब इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और उसमें सूजी,इलायची पाऊडर तथा आर्गेनिक फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मुलायम आटा
गूंध लें। 
6. अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बना हल्का फ्लैट करें और इसमें काजू,बादाम से बनाया मिश्रण भरें और अच्छे से बंद करें।
7. अब एक भारी पॉट में चीनी तथा पानी डालकर चाशनी बनाएं।
8. इसके बाद थोड़े से गर्म पानी में केसर मिलाकर इस चाशनी में डालें और मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए उबाल लें।
9. अब इसमें तैयार किए गए पनीर के गोले  डाल दें।
10. इसके बाद ढक्क कर इन गोलों को 10 से 12 मिनट तक इसे उबाल लें ताकि इसका साइज बढ़ जाए।
11. फिर इसे 1 घंटे तक ठंडा कर परोसें।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News