Kundli Tv- इस बुधवार अमावस्या की रात देगी उपहार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 07:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष- आज काम में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। अपनी आमदनी से ज्यादा ख़र्च न करें नुकसान हो सकता है। ऑफिस में काम को लेकर परेशानी दूर होंगी। आज अपने मन की बात में मन ही रखें नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर-

वृष- आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। शत्रु आपका स्टेट्स ख़राब करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उनका डटकर सामना कर लेंगे। परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। 
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर-

मिथुन- आज ऑफिस में बॉस की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नई योजनाओं को शुरु करेंगे। बच्चों से गुड न्यूज़ मिलेगी। बिज़नेस में भी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 2

कर्क- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे मुश्किल से मुश्किल कामों का आसानी से हल निकाल लेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी किस्मत पका साथ देगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। अनमैरिड लड़कियों की शादी के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

सिंह- आज प्रॉपर्टी ख़रीदने से लाभ होगा। नौकरी करने वालों आज बॉस आपके काम को देखकर खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। मशीन के प्रयोग में सावधानी रखें। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 7

कन्या- आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। घर में नये मेहमान का आगमन होगा। आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ध्यान रखें। फ्यूचर की प्लानिंग के लिये आज का दिन अच्छा है। गुस्से पर कन्ट्रोल रख़ने से लाभ होगा।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 8

तुला- आज मेहनत और लगन से काम करें सफलता मिलेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डेट पर जाएंगे। किसी नए काम की नींव रखने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। अगर घर या ज़मीन ख़रीदने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

वृश्चिक- आज कई दिनों से पड़ा पेंडिंग काम पूरा होगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जिससे मन बहुत खुश रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन मिलने के भी आसार हैं। जीवनसाथी से मन मुटाव रहेगा लेकिन रात तक आप उसे मना लेंगे।
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 2                                                                                                                                                                                                                                       

धनु- आज आपका दिन लकी साबित होगा। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। बिज़नेस से जुड़े लोगों का दिन फलदायी रहेगा। नए एग्रीमेंट्स साइन करने से पहले बड़े भाई से सलाह ज़रूर लें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर-

मकर- आज लोगों को आपका महत्त्व समझ में आएगा। विदेश यात्रा के योग बन रहें है।परिवार में कोई समस्या रह सकती है, जिसे आप अपनी सूझबूझ से निपटा लेंगे। किसी पार्टी में शाम तक जाना पड़ सकता है। पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

कुंभ- आज पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। ऑफिस में काम की प्रशंसा होगी। आय से अधिक व्यय न करें। आज माता का आशीर्वाद लेकर ही ऑफिस जाएं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

मीन- आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। बिज़नेस से सफलता में मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। विरोधी आपकी योग्यता से प्रभावित होंगे, जल्दबाजी न करें। आज पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। अपनी भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 2

भोलेनाथ का ये निवास स्थान भी कहलाता है शक्तिपीठ (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News