Range Rover ने बंद की अपनी यह थ्री-डोर कार, जानें डिटेल्स

6/12/2018 10:06:46 PM

जालंधर- ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने अपनी मशहूर एसयूवी रेंज रोवर इवोक के थ्री-डोर एडिशन को बंद करने की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पिछले काफी समय से इस कार की बिक्री में अा रही गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया है। लैंड रोवर के प्रवक्ता ने बताया, '2019 से लैंड रोवर अपनी रैंज रोवर इवोक के फाइव-डोर और कन्वर्टिबल मॉडल पर ही फोकस करेगी क्योंकि इनकी सेल अभी भी अच्छी है।'

 

PunjabKesari

 

बिक्री में अाई गिरावट 

वहीं पिछले एक साल में लैंड रोवर के कुछ मॉडल्स की सेल में खासी गिरावट आई है। इस समय इंडस्ट्री भी फाइव-डोर वीइकल्स पर ही फोकस कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अगले साल तक इवोक का नया वर्जन लांच कर सकती है। इससे पहले आउडी ए3 और फॉक्सवैगन सिरोको जैसे थ्री-डोर और कूपे वेरियंट को भी बंद कर दिया गया है।

 

PunjabKesari

 

न्यू जेनरेशन इवोक

इवोक के थ्री-डोर एडिशन को बंद करने के बाद एेसा माना जा रहा है कि कंपनी अब न्यू जेनरेशन इवोक को फाइव-डोर में ही पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने इस नई कार के लांच होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इवोक के नए वेरियंट को 2020 तक ग्लोबली लांच कर दिया जाएगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static