अटल बिहारी वाजपेयी AIIMS में भर्ती, BJP कार्यकर्ताओं ने हवन कर लंबी उम्र की मांगी दुआ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 01:28 PM (IST)

आगराः भारत रत्न और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का आगरा के लोगों से विशेष प्रेम रहा है। पूर्व पीएम का पैतृक निवास बाह तहसील के बटेश्वर में है। जब बटेश्वर के लोगों को उनके एम्स में भर्ती होने का पता चला, तो वह विचलित हो गए। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज बटेश्वर के साथ-साथ उनके नाम पर स्थापित अटल चौक पर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया। यही नहीं आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिरों से लेकर चौराहों तक प्रार्थनाएं और हवन पूजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। 

कल शाम से ही यहां हवन पूजन के कार्यक्रम जारी हैं। वहीं आज उनके नाम पर स्थापित आगरा कैंट के पास अटल चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की भगवान से प्रार्थना भी की। 

उनके पैतृक गांव बटेश्वर में भी कल से ही हवन पूजन से लेकर यज्ञ अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहा है। कई जगह मंदिरों में भी उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static