अशोक खेमका ने वही किया जो कानून कहता है: अनिल विज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 08:42 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि खेल विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने सरकारी नौकरी में तैनात खिलाडियों की जो अधिसूचना जारी की वह ज्वाइंट पंजाब के सी.एस. आर. से लेकर वर्तमान में चीफ सेक्ट्री के आदेशों में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए लागु है। अब भी हाईकोर्ट के निर्देश पर खेल ऐसा हुआ है। 

खेमका ने अधिसूचना बिल्कुल ठीक जारी की, जारी करने से पहले उसकी स्वीकृति का जो सिस्टम है उसके तहत स्वीकृति मुख्यमंत्री कार्यालय तक से ली जाती है। वहां से एप्रूवल के बाद ही सब संभव होता है। अब मुख्यमंत्री इसमें चाहें तो जो राहत उचित समझेंगे दे सकतें है। सभी ने अनिभिज्ञता की वजह से यह सारा बवाल मचा है। सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए इस प्रकार के प्रावधान पहले से ही हैं। लगभग 50 सालों  से जो सी.एस.आर. में हो उसकी जानकारी के अभाव से यह बवाल मचा। अब भी खेल विभाग नौकरी में  ऐसे खिलाडिय़ों पर जिनकी बोली होती है पर ही यह लागू करने जा रहा था। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अंबाला कैंट जाने और अनिल विज के स्वागत करने पर चल रही चर्चाओं के बारे अनिल विज ने कहा की अमित शाह का कोई तय कार्यक्रम नहीं था, पर उन्हें अंबाला से दिल्ली वापस जाना था इसलिए उन्होंने बहुत थोड़ा समय ही हमें दिया। इससे आगे इसमें कुछ भी नहीं है। अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कभी भी कोई जिम्मेवारी नहीं मांगी है उन्हें मंत्री पद भी बिना मांगे मिला है।

जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि भाजपा अध्यक्ष आपसे संपर्क कर समर्थन मांगने आये थे तो इस बात पर अनिल विज हस पड़े। वहीं आने वाले 21 जून को विश्व योग दिवस के बारे में अनिल वीजा ने कहा कि इस बार योग दिवस जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि उपमंडल स्तर के साथ ब्लॉक लेवल पर भी मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरी की जा रही है ।

 

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static