किसानों को धोखा देना, पटवा जी का अपमान : कमलनाथ

6/11/2018 3:03:57 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे पर दिए बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि शिवराज ने पटवा जी का अपमान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के नेता और अपने राजनैतिक गुरु दिवंगत सुंदरलाल पटवा का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कमलनाथ के मुताबिक वे कर्ज के बोझ तले दबकर खुदकुशी करने वाले किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद कर्जमाफी के ऐलान के मुद्दे पर कमलनाथ ने बताया कि यह फैसला किसानों को दयनीय अवस्था से निकालने के लिए लिया गया है और कर्ज के बोझ से बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में विधायकों की एक बैठक के दौरान कर्जमाफी को लेकर कहा था कि किसानों की कर्जमाफी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने पटवा सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि कर्जमाफी के बाद भी 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई। चुनावों के पास आते ही राजनीतिक पार्टियों का इस तरह से मसीहा बनकर सामने आना कोई नया नहीं है। हमेशा से ही पार्टियां किसानों के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ती नज़र आई हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Recommended News

Related News