Kundli Tv- सोम प्रदोष पर त्रिलोकीनाथ करेंगे हर इच्छा पूरी

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 07:46 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष- आज आपका दिन गुडलक लेकर आया है किस्मत आपका साथ देगी। बिजनेस में नई योजनाओं पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है लेकिन समझदारी से काम लें, इन्वेस्ट करने से पहले किसी बड़े और अनुभव व्यक्ति की सलाह जरूर लें। महिलाओं के लिए आज का दिन रोमांस से भरा होगा। आज आपके बच्चे आपको कोई गिफ्ट देने वाले हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

वृष- आज आप मेहनत से अपनी सक्सेस का दरवाज़ा खोलें और आज आप अपने गुस्से पर काबू करें नहीं तो काम बिगड़ जाएंगे। आप अपनी मेहनत से  अपने प्रमोशन का रास्ता खोलेंगे। आज अगर बेटी का रिश्ता करने जा रहे हैं तो हल्दी की गांठ साथ लेकर जाने से रिश्ता पक्का हो जायेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

मिथुन- जिन लोगों को पारिवारिक समस्या थी वो सब ख़त्म हो जाएगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। मांगलिक काम के लिए खर्च करना पड़ेगा। आपको बिज़नेस में भी सफलता मिलेगी। महिलाओं को आज रोमांटिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

कर्क- आज बच्चों का पराक्रम बढ़ा रहेगा। आपकी किस्मत आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आज आपको परिवार की चिंता बनी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से आपको अच्छी ख़बर मिलेगी। भगवान शंकर जी के दर्शन करने से दिन अच्छा जायेगा अगर आप फ्लैट लेने का सोच रहे हैं तो समय शुभ है। 
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर-

सिंह- आज आप अपने विरुद्ध षड्यंत्र कर रहे लोगों पर आज भारी पड़ेंगे। आज किस्मत आपका साथ देगी। आज किसी बूढ़ी महिला का आशीर्वाद आप के लिए वरदान साबित हो सकता है अगर आप जॉब के लिए जा रहे हैं तो कुछ मीठा खा कर निकलें, फायदा होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कन्या- आज आप की किस्मत बुलंदी पर है। पिता से आज कुछ मिलने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से अच्छी सलाह मिलेगी अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो गणेश जी की पूजा करके जाएं, लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से धन मिलने का योग है।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर-

तुला- आज बेहतर स्वास्थ्य की तरफ कदम उठाने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप राज्य में सूर्य की तरह चमकते रहेंगे। बच्चों से प्यार, मां से दुलार मिलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। सुबह उठकर माता-पिता के पैर छुएं, दिन बढ़िया जायेगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

वृश्चिक- आज आप लोगों की जो परेशानी चल रहीं थी वो कम होगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव होंगे जो आपकी सफलता में चार-चांद लगा देंगे। आज अपने बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। घरेलु कामों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी। किसी अज़नबी से आपको अच्छा पुरस्कार मिलेगा।  
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

धनु- आज किस्मत आपका साथ देगी कोई आपका रुका हुआ काम है वो आज पूरा हो जाएगा अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार से सोच-विचार कर लें। आज आप लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो पॉजिटिविटी आएगी। गाय को केला खिलाकर सौभाग्य चमकेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर-

मकर- आज आप किसी के लिए फ़रियाद करेंगे और उसमे आप सफ़ल होंगे। आपके इन्क्रीमेंट होने के चांस नज़र आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। 11 रुपये का प्रसाद मंदिर में चढ़ाने से आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। आज किस्मत आपका साथ देगी कोई आपका रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

कुम्भ- आज कोई भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें न ही कोई काम कल पर टालें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज आपका नई ज़मीन ख़रीदने का योग बन रहा। नई गाड़ी भी ख़रीद सकते हैं आप। आज कार्य के क्षेत्र में आपकी गति तेज़ रहेगी। मंदिर में दूध दान करने से आमदनी बढ़ेगी।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर-

मीन- अगर आप किसी प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप शत्रु से सावधान रहें, ये आपको ख़तरे में डाल सकते हैं लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से हर परेशानी हल कर लेंगे। आज आपका ख़र्च बढ़ सकता है इसलिए आज आप लम्बा सफ़र न करें तो लाभदायक होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। सुबह उठकर सूर्य देव को नमस्कार करें, लाभ मिलेगा। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार से सोच-विचार कर लें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 8

ज्योतिष- ये एक पत्ता करेगा हर काम पक्का (देखें Video) 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News