घर पर बनाएं टेस्टी और हैल्दी मैंगो आइसक्रीम

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 03:43 PM (IST)

गर्मियों में आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। बाहर से आइसक्रीम लाने से अच्छा है घर पर ही टेस्टी और हैल्दी आइसक्रीम बनाकर बच्चों की खिलाई जाए। आज हम आपको मैंगों आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे तो आइए जानते हैं आइसक्रीम बनाने की विधि। 

 

आइसक्रीम बनाने के लिए सामान

1.  400 ग्राम पके हुए आम 
2.  800 ग्राम दूध
3.  3 हरी इलायची कुटी हुई 
4.  4 चम्‍मच कार्न फ्लोर
5.  1 कप कंडेंस्ड मिल्‍क 
6.  1 कप वैनिला कस्‍टर्ड पाउडर
7.  10 ग्राम पिस्‍ते कटे हुए 
8.  10 ग्राम किशमिश 
9. 10 ग्राम चिरौंजी 
10. 4 चम्मच नारियल का बुरादा 
11.  1 कप चीनी 

 

इस तरह बनाएं मैंगो आइसक्रीम


सबसे पहले आम लें। उसको अच्छे से धोने के बाद उसका पल्प निकाल लें। अब पल्प को मिक्स में पिस लें और अलग बर्तन में रख लें। दूसरे बर्तन में दूध डालकर उसको उबाल लें। जब उबाले आने शुरू हो जाएं तो चीनी, कंडेंस्ड मिल्‍क, कुटी हुई हरी इलायची, किशमिश, नारियल का बुरादा, चिरौंजी और पिस्‍ता डालकलर 15 मिनट के लिए पकाएं।

 

अब इसमें कार्न फ्लोर और कस्‍टर्ड पाउडर इन दोनों को मिक्स करके डाल दें। मगर ध्यान रहे की दूध को हिलाते रहें ताकि बर्तन से ना चिपके। जब दूध पक कर आधा और गाढ़ा हो जाएं तब गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने के लिये रख दें।

 

दूध ठंडा हो जाएं तब इसमें आम पल्प मिला कर अच्‍छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को एक आइसक्रीम के सांचे में डाल कर इसको लगभग 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। जब यह आइसक्रीम जम जाए, तब इसे यम्मी और कूल- कूल आइसक्रीम को सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static