ऑनर किलिंग मामला: महिला आयोग की टीम ने की साढ़े 4 घंटे जांच

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 12:59 PM (IST)

करनाल(नरवाल): गांव बल्ला में 3 जून को लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर शनिवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने दोनों पक्षों से लघु सचिवालय स्थित डी.एस.पी. हैडक्वार्टर मेंं करीब साढ़े 4 घंटे की प्रक्रिया में बयान दर्ज किए। दोनों के बयान लेने पर मीडिया के सामने शक जताया कि लड़की की हत्या हो सकती है। वह मामले की रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंप देंगी।  मोनू ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने ही लड़की की हत्या की है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

लड़के ने लड़की के पिता से की बातचीत की रिकॉॄडग भी पेश की। दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। वहीं लड़के ने सभी आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद महिला आयोग के सदस्य गांव बल्ला गए और घटनास्थल का मुआयना किया। नम्रता गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत में हत्या का संदेह आ रहा है। वह अपनी रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंप देगी। पुलिस द्वारा कार्रवाई में कुछ प्वाइंट्स रह गए थे, उनको सुधार करने के लिए बोला है।

लड़की ने कोर्ट में शादी कई माह पहले कर ली थी और घर वालों को लड़की की मौत से 4 दिन पहले ही पता चला था कि लड़के व लड़की ने शादी कर ली है। लड़की ने कुछ दिन पहले ही अपनी बुआ को शादी के बारे में बताया था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static