आस्था या अंधविश्वास: INDIA में हैं अज़ब-गज़ब परंपराएं

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं। उनकी मान्यताएं भी अजीबो-गरीब हैं, जिन पर विश्वास करना साधारण जन की बात नहीं है। आज चाहे हिंदुस्तान डिवेलपिंग कंट्री के रूप में ऊभर कर सामने आ रहा है, फिर भी अंधविश्वास पर आंखे मूंद कर विश्वास किया जाता है। इस लेख में हम आपको अज़ब-गज़ब परंपराओं से रूबरू करवाएंगे, जो हमें अचरज में डालती हैं लेकिन हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना कदापि नहीं है।  

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आदिवासी मुंडा समाज में ऐसी परंपरा का चलन है कि दुधमुंहे बच्चों के ऊपरी दांत पहले निकलने पर उसे ग्रहदोष लग जाता है और बच्चे की उम्र पांच वर्ष की होने से पहले ऐसे बच्चों की शादी कुत्ते से करवाई जाती है। इतना ही नहीं, यह शादी पूरे रीति-रिवाज से होती है।

बच्चों को तो दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाया ही जाता है, परंतु कुत्ते के बच्चे को भी तैयार किया जाता है। बड़े-बुजुर्ग बच्चों व कुत्तों को हल्दी लगाते हैं और सामान्य शादी की तरह ही मांग भरी जाती है। शादी में महिलाएं पारंपरिक गीत गाती है और नाचती है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को पैर धुलाकर गृह प्रवेश कराया जाता है। इसके बाद कुत्ते के बच्चे को खाना खिलाया जाता है। शादी का यह जश्न रातभर चलता है। 

PunjabKesari

झारखंड राज्य के कई इलाकों में परंपरा के नाम पर एक लड़की की शादी एक कुत्ते से करवा दी जाती हैं। उनका मानना है की यह शादी उपाय के तौर पर होती है, जिससे बुरे समय को दूर किया जा सकता है। शादी में पूरा गांव इकठ्ठा होता है। नाच-गाना और रस्में निभाई जाती हैं। उसके बाद कुत्ते को बाकायदा विदा कराकर घर लेकर आते हैं।

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में स्थित पीणी गांव में सालों से लोग इस परंपरा को निभा रहें है। इस अनोखी परंपरा के कारण महिलाएं सावन महीने में पूरे 5 दिन निवस्त्र रहती है लेकिन इस परंपरा के दौरान वो मर्दों के सामने नहीं आती और न ही पुरूष उनके सामने आ सकते है। यहां तक की इस प्रथा के दौरान उन औरतों के पति भी उनसे दूर रहते है। पूर्वजों के समय से इस प्रथा को निभा रहें लोगों की मान्यता है कि ऐसा न करने से घर में कुछ अशुभ होता है।

PunjabKesari

कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ सालों पहले यहां एक राक्षस सुन्दर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा रहा था, जिसका अंत इस गांव में लाहुआ घोंड देवताओं ने किया। गांव वालों का कहना है कि वह देवता आज भी आते है और बुराई का अंत करते है। इसलिए इन 5 दिनों तक लोग हंसना बंद करते हैं और महिलाएं खुद को सांसारिक दुनिया से अलग कर लेती हैं। हांलाकि अब नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग तरीके से निभाती है। नई पीढ़ी के हिसाब से महिलाएं इन 5 दिनों में कपड़े नहीं बदलती हैं और काफी बारीक कपड़ें पहनती हैं।

बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व माधोपुर जंगलों में रहने वाली मंडी जनजाति में मां और बेटी को एक ही मर्द से शादी करनी पड़ती है। इस जनजाति में जब किसी महिला के पति की मौत कम उम्र हो जाती है तो उसे अपने पति के खानदान में से ही एक कम उम्र के आदमी से शादी करनी पड़ती है। एक ही मंडप पर मां और बेटी की शादी नए पति के साथ करवा दी जाती है। कहा जाता है कि कम उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी का भी पति बनकर उनकी सुरक्षा करता है। 

PunjabKesari

सम्पति के बंटवारे को रोकने के लिए भी इस परंपरा को निभाया जाता है। इस जाति में परिवार का मुखिया महिला होती है। वहीं, यहां छोटी उम्र में ही महिलाओं की शादी कर दी जाती है। समय बदलने के साथ अब यहां की लड़कियां इस परंपरा का विरोध कर रही हैं।

ये चार अक्षर बदल सकते हैं आपका भाग्य (देखें Video)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News