Kundli Tv- आज किसका जागेगा सोया हुआ भाग्य

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 08:02 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष- मेष राशि वालों की बोली सबका मन मोह लेगी जिसके कारण आज आप लोगों से अपनी बात मनवा सकेंगे। बिज़नेस में नई ऊंचाइयों को छुएंगे साथ ही नए लोगों से दोस्ती लंबे समय तक चलेगी। इस राशि के युवा, बच्चे, बड़ों सभी के साथ खुश रहेंगे, मानसिक तनाव से बाहर आएंगे। परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 1

वृष- वृष राशि वालों के आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पिता का नाम रौशन होगा और सामाजिक स्टेट्स भी मेनटेन रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें, सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। अपनी भावनाएं लोगों के सामने व्यक्त करें दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 3

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आमदनी में इजाफ़ा होगा रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें अपने काम के प्रति लगन रहेगी। जीवनसाथी, भाई-बहनों और युवा लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा साथ ही आज रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के योग हैं। 
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 7

कर्क- कर्क राशि वालों के घर के सभी विवाद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। कामकाज़ अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शिव की पूजा-अर्चना करें काम में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 9

सिंह- सिंह राशि वालों जो योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी। आज पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपके बुद्धिमता की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे, जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8

कन्या- कन्या राशि वालों व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में न पड़े नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखें। दोस्तों से दोस्ती और भी गहरी होगी। किसी भी जरूरतमंद की मदद करें। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। बिज़नेस पार्टनर से सतर्क रहें। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2

तुला- तुला राशि वाले अपने काम को समय पर करें बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज व्यापार में निवेश करें, अगर घर में किसी की हेल्थ खराब चल रही है तो आज उसकी सेहत में सुधार होगा। अपने व्यवहार में पॉजिटिविटी न रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज किसी की आलोचना न करें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। आज जो बड़े फैसले लेंगे उनसे लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुश रहेंगे। फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। नया घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अच्छा दिन है। 
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 5

धनु- धनु राशि वालों कठिन कामों में सोच कर ही हाथ डालें। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें, सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं, किसी बड़े से पहले सलाह लें। 
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

मकर- मकर राशी वालों को मान-सम्मान मिलेगा, बिज़नेस में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की तरफ से भी गुड न्यूज़ मिल सकती है। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिल सकती है प्रमोशन की भी बात चल सकती है। जीवनसाथी से आपसी मतभेद खत्म होंगे। 
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 2

कुम्भ- कुम्भ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है जिससे बिज़नेस और भी तरक्की की ओर बढ़ेगा। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। दोस्तों के साथ आऊटिंग पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 1

मीन- मीन राशि वालों को आज नई सफलता मिलने से खुशी होग। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। आपके काम में तेज़ी आएगी। दुश्मन आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। किसी भी परेशानी को नज़रअंदाज न करें और न ही कोई बड़ा काम कल पर टालें। ऑफिस से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप बखूबी निभा लेंगे। 
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 3

आस्था या अंधविश्वास: INDIA में हैं अज़ब-गज़ब परंपराएं (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News