Kundli Tv- इस शनिवार किसके जीवन में आएगी Positivity

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 10:50 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष- आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। बिजनेसमैन किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। महिलाएं एेनजॉय फुल मूड में रहेंगी। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। फैमिली प्लानिंग को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करें। अच्छा मौका है बिजनेस से रिलेटिड कामों में सफलता मिलेगी। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी रिलीजियस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं या तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 1
 

वृष- आज आपका दिन शुभ रहेगा। बहुत दिनों से पेंडिंग काम पूरा होगा। वर्कप्लेस पर बॉस का सहयोग मिलेगा। आपके स्वभाव की सभी जगह चर्चा होगी। वृष राशि वाले बुजुर्गों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाने-पीने में सावधानी बरतें। इस राशि की लड़कियां आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। किसी करीबी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 5
 

मिथुन- आज आपकी मन की सारी उलझनें सुलझेंगी। दूसरों को अपनी कमजोरी बताने की गलती न करें, सावधानी बरतें। आपकी कमजोरी का लोग फायदा उठा सकते हैं इसलिए संभलकर आगे बढ़ें। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज रात सिरहाने एक फिटकरी रखकर सोएं किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आपके बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे।

शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 2
 

कर्क- आज आप नई गाड़ी घर ला सकते हैं दिन शुभ है। आज आपको कम मेहनत में अच्छा फल मिलेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी इनकम बढ़ने के चांसेस हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मैटर का हल निकलेगा। आज एक सफेद फूल दिनभर अपने पास रखें दिन खुशनुमा रहेगा, सारा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। सहयोगी आपसे काफी इम्प्रेस रहेंगे।

शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 7
 

सिंह- आज आप अपने स्वभाव से दूसरों को इम्प्रेस करेंगे। लम्बे समय से चली आ रही प्रॉबल्म का आज हल निकलेगा। आज आप का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। बिज़नेस में कामयाबी मिलेगी। वर्क प्लेस पर थोड़ा तनाव रहेगा। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। फ्यूचर की प्लानिंग बनाने के लिए दिन अच्छा है। जीवन में नया प्यार दस्तक देगा। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।

शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 3
 

कन्या- आज आप सामाजिक काम में बिजी रहेंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है। नए एग्रीमेंट साइन करेंगे, दूर स्थान से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। नया घर खरीदने का शुभ अवसर है। फैमिली में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी गरीब को कपड़े दान करें।  किसी के साथ बहस में न पड़ें और गलतफहमियों से भी बच कर रहें। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। अपनी राजनीति से हर दिल पर राज करेंगे।

शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 8
 

तुला- आज आपकी सोच क्रिएटिव रहेगी। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। आज पड़ोसियों से घुले मिले रहेंगे। अपना काम पूरे उत्साह के साथ करें आलस न दिखाएं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। स्टील का कोई बर्तन किसी मज़दूर को दान करें, इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आस-पास का वातावरण खुशनुमा होने से मन खुश रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छे से होगी। आपकी पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग- संतरी शुभ नंबर-
 

वृश्चिक- आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आज आप दूसरों की हेल्प करने में सबसे आगे रहेंगे। पैसों के मामलों में संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि की महिलाओं को आज सुंदर तोहफा मिलने वाला है। आज गणेश जी को दूर्गा अर्पित करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई खास खबर नज़रिया बदल देगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 9
 

धनु- आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। लवमेट से संबंध अच्छे बने रहेंगे। लवमेट को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। वर्कप्लेस पर स्थिति आपके फेवर में रहेगी। इस राशि की लड़कियां मौज-मस्ती के मूड में रहेंगी। बिज़नेस में नई डील मिलने वाली है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। अधूरे कामों को पूरा करने के लिहाज़ से समय सौभाग्यशाली हो सकता है। नए काम सीखें, अपने सहयोगियों से आगे निकल सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 2
 

मकर- आज सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। कला और साहित्य के काम में आप आगे बढ़ेंगे। आपके नए दोस्त बनेंगे। बिजनेस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। फैमिली में किसी को जबरदस्त धन लाभ होने का योग है। संपत्ति के कार्यों में रुचि लेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने के चांसेस हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहेंगे। आज आप बहुत एनर्जेटिक रहेंगे और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। 

शुभ रंग- सफेद शुभ नंबर- 4

 

कुंभ- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे आपको प्यार मिलेगा और आप भी दूसरों को प्यार बांटेंगे, हां वर्क प्लेस पर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चे खेल-कूद में बिजी रहेंगे। नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ समय है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। अगर आपने हाल ही में कोई परीक्षा दी है तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण से काम करें सफलता आपके इंतजार में है।

शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 1
 

मीन- आज आपका रवैया लोगों को पसंद आएगा। इस राशि की महिलाएं ग्रुप में किसी समारोह में शामिल होंगी। दोस्तों से फाइनेंशियल मदद मिल सकती है। इस राशि के बिज़नेसमैन किसी विवाद में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी। अपनी इच्छा शक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त करेंगे। आज मिलने वाली तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। लवमेट के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 7
ये Habits मौत को देती हैं दावत (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News