खिलाड़ियों से लगान वसूलना चाहती है हरियाणा सरकार: दिग्विजय

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 10:29 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा की भाजपा सरकार खिलाड़ियों से अंग्रेजों की तरह लगान वसूलना चाहती है जिसका इनैलो जोरदार विरोध करती है और सरकार से मांग करते हैं कि इसको तुरंत वापस लिया जाए। यह मांग इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक प्रैसवार्ता में रखी। इनैलो नेता ने कहा कि इन्हीं खिलाडिय़ों ने हरियाणा का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

ये खिलाड़ी ही हमारे हरियाणा के ताज हैं और हरियाणा सरकार ने प्रोफैशनल खिलाडिय़ों पर 33 प्रतिशत लगान लगाकर अंग्रेजों के राज की याद ताजा कर दी। हरियाणा सरकार, खेल मंत्री और आर.एस.एस. प्रदेश में खेलों को खत्म करने पर तुली हुई है। खेल मंत्री विज की सोच अंग्रेजों से मिलती है। 

जब प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला थे। तब उन्होंने ‘पदक लाओ पद पाओ’ की योजना बनाई थी। इनैलो सदैव खिलाडिय़ों के साथ है और खिलाडिय़ों के साथ मिलकर उनकी आवाज को जोर-शोर से उठाएगी और सरकार से 24 घंटे में इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static