सबसे कम उम्र में लेखक बना ये 4 साल का बच्चा

6/7/2018 12:22:08 PM

मुंबई: आज की जेनरेशन के बच्चे इतने काबिल है कि कम उम्र में ही उन्होंने काफी नाम कमा लिया है। एेसे ही असम के उत्तरी लखीमपुर जिले के चार वर्षीय अयान गोगोई गोहैन ने ' भारत का सबसे कम उम्र का लेखक' होने का खिताब हासिल किया है। इस साल जनवरी में प्रकाशित किताब 'हनीकॉम्ब' के लिए 'इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड' ने गोहैन को इस खिताब से नवाजा। यह नन्हा लेखक उत्तरी लखीमपुर के सेंट मेरी स्कूल में पढ़ता है। इस किताब में नन्हें लेखक की 30 छोटी कहानियों और चित्रों को शामिल किया गया है। इसकी कीमत 250 रूपये है।

 


किताब में लिखे गए परिचय में बताया गया है कि अयान ने एक साल की उम्र में चित्रकारी शुरू कर दी थी। उसने 'कहानी लिखना' मात्र तीन साल की उम्र में शुरू कर दिया था। अयान अपने दादा के साथ रहते हैं और उनके माता पिता मिजोरम में रहते हैं। बच्चे ने बताया कि वह प्रतिदिन अपने चारों तरफ दिखने वाली चीजों को शब्दों में ढालते हैं। यह कुछ भी हो सकता है दादा जी के साथ बातचीत या कोई ऐसी बात जिसे मैंने अभी सीखा है।

 

चार साल के अयान अपने दादा पूर्ण कांत गोगोई को अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' और 'हीरो' बताते हैं। अयान ने बताया, ''हर दिन कुछ नया लिखने और चित्र बनाने के बारे में मुझे प्रेरित करते हैं। वह मुझे कहानियां सुनाने वाले, रॉक स्टार और फुटबाल प्रेमी है। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।" बतौर बैंक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए गोगोई ने कहा, ''वह (अयान) अद्भुत बच्चा है। मुझे याद है एक दफा उसने इंद्रधनुष देखा और उसने कविता के रूप में उसे उतार। उसने सात रंगों के साथ संगीत के सात सुरों की तुलना की।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News