चंद्रमा के दूर जाने के कारण लंबे हो रहे हैं दिन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 07:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

वॉशिंगटन: चंद्रमा के पृथ्वी से दूर जाने के कारण हमारे ग्रह पर दिन लंबे होते जा रहे हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 1.4 अरब वर्ष पहले धरती पर एक दिन महज 18 घंटे का होता था। 

पत्रिका प्रोसीडिंग्स ऑफ द नैशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित यह अध्ययन चंद्रमा से हमारे ग्रह के रिश्ते के गहरे इतिहास को पुन: स्थापित करता है। इसमें पाया गया कि 1.4 अरब वर्ष पहले चंद्रमा पृथ्वी के ज्यादा करीब था और उसने पृथ्वी के अपनी धूरी के चारों ओर घूमने के तरीके को बदला। अमरीका में विस्कॉन्सिन मैडीसन विश्वविद्यालय के प्रोफैसर स्टीफन मेयर्स ने कहा कि जैसे-जैसे चंद्रमा दूर जा रहा है, धरती एक स्पिनिंग फिगर स्केटर की तरह व्यवहार कर रही है जो अपनी बाहें फैलाने के दौरान अपनी गति कम कर लेता है। ब्रह्मांड में पृथ्वी की गति अन्य ग्रहों से प्रभावित होती है जो उस पर बल डालते हैं जैसे कि अन्य ग्रह और चंद्रमा। 

PunjabKesari

कब देखा गया सपना होता है सच (देखें Video) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News