Kundli Tv- बुध देव दूर करेंगे सभी Tension

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 07:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों की वाणी उनके बंद किस्मत के दरवाजें खोलेंगी। आज आप लोगों से अपनी बात मनवा सकेंगे। व्यापार में नए कामों की शुरुआत होगी। लाभ होने के आसार नज़र आ रहे हैं। अच्छे व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आज आप परिवार में सब के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। मानसिक तनाव से बाहर आएंगे, सोच में बदलाव होगा, नेगेटिव से पाॅजिटिव होगी।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक-

वृष राशि वालों की आज की बिज़नेस यात्रा सफल होगी। आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।  प्रेम, दांपत्य संबंधों के लिहाज से अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए आज का दिन ही अच्छा है अगर आप केपेटिल इन्वेसेटमैंट करने के बारे में सोच रहें तो उसके लिए भी समय शुभ है। आज आप सारा दिन खुशनुमा रहेंगे।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक-

मिथुन राशि वाले जातकों की आमदनी में इजाफा होगा रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है जल्दबाजी में किया कोई फैसला भारी पड़ सकत है इसलिए कोई भी बड़ फैसले लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें। जाॅब वाले लोगों की काम के प्रति लग्न देखकर बाॅस इम्प्रेस होंगे। जीवनसाथी, भाई-बहनों और युवा लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग-पीच शुभ अंक-

कर्क राशि वालों के घर में किसी कारणवश माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक सदस्यों की उन्नति होगी। किसी करीब रिश्तेदार से सालों के बाद मुलाकात हो सकती है जिससे मन खुश होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी आज गाड़ी पर कुछ खर्च हो सकता है। आविवाहित लड़कियां आज सुबह शिव-पार्वती की पूजा करें मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।
शुभ रंग- मजेंटा शुभ अंक-

सिंह राशि वालों की नई योजनाएं पूरी हो जाएंगी व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आज पूरे दिन माईंड फ्रेश रहेगा, अपने खान-पान और भाषा पर संयम रखें ।आपकी बुद्धिमानी की अधिकारी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से मधुर होंगे। पारिवारिक सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पूरा दिन बिज़ी शेड्यूल के कारण रात को थोड़ी थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक-

कन्या राशि वालों व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में न पड़े। बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंटस को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बुजुर्ग चार धाम की यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। व्यापारिक एवं प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्तों में प्रमे बढे़गा। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक-

तुला राशि वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। आज व्यापार में नए एग्रीमेंट न साईन करें। आज घर में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव आज दूर होंगे। धैर्य व सहनशीलता से काम करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। आज हनुमान जी पर सिदूंर चढ़ाने से भय का नाश होगा।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज किसी की आलोचना न करें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।  स्वयं लिए गए फैसले लाभप्रद साबित होंगे। दांपत्य जीवन सुख रहेगा। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम संबंधों में नई दिशा मिलेगी। बिज़नेस से जुड़े बड़े फेैसले लेने के लिए आज का दिन बहुत शुभ। 
नौकरी पेशा लोगों को भी आज आॅफ़िस में बड़े अफ़्सरों से तारीफ सुनने को मिलेगी।
शुभ रंग- आसमानी शुभ अंक-

धनु राशि वालों मुश्किल कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। विचारों में पाॅजिटिव रहें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। बिज़नेस में हर तरफ से मुनाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहें हैं। इस राशि के बुजुर्गों का धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा।
शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक-

मकर राशी वालों को मान-सम्मान मिलेगा। कश्मकश दूर होगी, व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। लोगों से मिले तथा अपनी प्रतिष्ठा, पहुंच में बढ़ोत्तरी का पूरा फायदा उठाएं। विदेश से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज गाड़ी पर खर्च हो सकता है किंतु वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक-

कुम्भ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आलस्य का त्याग करना चाहिए। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में धन, वाद-विवाद के विषय टालें। आज घर में सभी का मूड बहुत अच्छा रहेगा। प्राॅपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए आज समय शुभ है। दुश्मनों पर कड़ी नज़र रखें, हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक-

मीन राशि वालों को आज नई सफलता मिलने से खुशी होगी सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। काम की गति बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर मामलों को समझदारी से हल करेंगे। सभी मुश्किले आसान होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। लवमेट के साथ डेट पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 5

सास-बहू के रिश्ते को मीठा बनाएंगे ये उपाय (देखें Video) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News