Kundli Tv- मंगलवार देगा मंगलमय समाचार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 08:18 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पेंडिग वर्क पूरे होंगे। शत्रु कमजोर रहेगा। बिज़नेस से रिलेटेड किसी नए प्लाॅन में इनवेस्ट करने का मन बना सकते हैं लेकिन बिना किसी जानकार सुझाव के पैसा न लगाएं। सुबह-सुबह दही चीनी खाने से पूरा दिन अच्छा गुज़रेगा।
शुभ रंग- समुद्र हरा शुभ अंक- 4

वृष राशि वालों को जॉब में आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। पुराना उधार दिया धन आज वापस मिल सकता है। लेन-देन के मामले में थोड़ी सतर्कता अवश्य रखें और किसी भी अंजान व्यक्ति को इसमें शामिल न करें। स्टूडेंस अपनी स्टडी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लकी साबित होगा। आज माता गौरी का ध्यान करने से मन की परेशानियों का समाधान होगा।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 8

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में की गई मेहनत रंग लाएगी धन का तेज़ी से आना-जाना बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने बॉस की हां में हां मिलानी चाहिए, प्रमोशन होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी बाहर के खाने से परहेज़ करें।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 1

कर्क राशि वाले आज दूसरों पर डिपेंडेंट होने के बारे में सोचेंगे पर होंगे नहीं। अपने बड़ो की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। स्टूडेंटस को सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इस राशि के टीचर्स को आज अपने स्टूडेंटस से कोई तोहफा मिल सकता है जिससे  मन बहुत ख़ुश होगा। बिज़नेस की कोई नई डील मिलने के आसारा नज़र आ रहे हैं।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 7

सिंह राशि वालों आज आपके दैनिक सुखों में बढ़ोत्तरी होगी यदि गाड़ी लेने का सोच रहे हैं तो, आज ले डालिए, समय शुभ है। सरकारी काम आसानी से निपट जाएंगे। किसी मददगार की मदद करने से विशेष लाभ होगा। दोपहर के बाद मूड में थोड़ा चिड़चिड़ा पन आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपके फेवर में रहेगी। शाम को घर का माहौल ख़ुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- सिलवर शुभ अंक- 2

कन्या राशि वालों आज आपके आस-पास वाले लोग आपको मोटिवेट करेंगे। जिस से आपका आत्मविश्ववास बढ़ेगा। अविवाहित लड़कियों के अच्छे संस्कारों को देख़ते हुए उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। स्टूडेट्स को टीचर्स की तरफ से ख़ास सपोर्ट मिलेगा। जिससे आने वाली परीक्षा में मदद मिलेगी। किसी सोशल एकटीविटी में हिस्सा लेंगे।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 6

तुला राशि वालों का व्यवसाय आज बहुत अच्छा चलेगा। जाॅब वालों के लिए भी आज दिन सामान्य रहेगा। बहुत जल्द ही कोई नया मेहमान आपके घर में खुशियां लेकर आएगा। दूसरों की भावनाओं की कदर करेंगे। इस राशि के प्रापर्टी डीलर्स को आज विशेष फ़ायदा हो सकता है। फैमिली के सहयोग से आज किसी अधूरे काम को पूरा करेंगे।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि वालें आज क्रिएटिव कामों में तेज़ी से आगे बढेंगे। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी। स्टूडेंटस अपने इंट्ररेस्ट को फोलो करेंगे। वर्क प्लेस पर बाॅस से जमकर तारीफ़ मिल सकती है। फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच-विचार कर सकते हैं। बेरोज़गार आज शिव शंकर के मंदिर में जाकर शिव चालीसा का पाठ करें, विशेष फायदा होगा। नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ अंक- 7

धनु राशि वालों आज आपके प्रयास सार्थक होंगे। जाॅब में बाॅस से तारीफ़ मिलेगी। बच्चे इस समय अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएे, फायदेमंद साबित हो सकता है। आज किसी न किसी साधन से आपके हाथ पैसा आता रहेगा जिससे रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बढेंगी, कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। तुलसी के पेड़ के सामने दिया जलाएं, जीवन में रौशनी आएगी।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 3

मकर राशि वालों आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा पूरा दिन एनर्जी से भरे रहेंगे। परिवार के लोगों और मित्रों को आज पूरा समय देने का निश्चय कर सकते हैं और उनसे मिलने जा सकते है। नए कप्लस फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। पार्टनरशिप के कामों में लाभ आपकी सोच से ज्यादा मिलेगा। गायत्री मन्त्र का जाप करें आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8

कुम्भ राशि वालों का आज पूरा दिन बिज़ी रहेंगे, काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी शादी की पार्टी में जा सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। हर काम को समझदारी से करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी ब्राह्मण को आज एक समय का भोजन खिलाएं, ईश्वर का आशीर्वाद आप के साथ रहेगा।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 1

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लकी है, आज आपको कोई ऐसी चीज़ मिलेगी जो आपकी सभी परेशानियों का हल कर देगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कर्ज लेने से बचें। इम्पोर्ट- एक्सपोर्ट का बिज़नेस करने वालों का दिन संभवतः लाभकारी होगा। पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में बच्चों के कारण ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 5

भगवान विष्णु के चरणों में क्यों रहती हैं लक्ष्मी (देखें Video) 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News