Kundli Tv- सोमवार को किस पर बरसेगी शिव की कृपा

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 08:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष- मेष राशि वालों आज आपका पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाने का मन बना सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। फैमिली प्लानिंग करने पर भी विचार कर सकते हैं। आपके दोस्त कुछ परेशानी खड़ी सकते हैं। लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उस समस्या को हल कर लेंगे। किस्मत का सितारा बुलंद होगा और कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी।  
शुभ रंग- सफ़ेद   शुभ अंक-1
 
वृष-
वृष राशि वालों आज आप बहुत इमोशनल रहेंगे फिर भी अपनी मेहनत बरक़रार रखें। आपके भाई या सहयोगी से आज आपको कोई गिफ्ट मिलने वाला है। बच्चों के बारे में आज आप प्लाॅन कर सकते हैं। आज आपके प्रमोशन की बात चलेगी। बेटी की शादी की बात चल सकती है। लव मेट से किएे गए वादे को आज आप नहीं निभा नहीं पाएंगे। 
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-5
 
मिथुन- मिथुन राशि वालों आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। महिलाओं के लिए आज सिर्फ प्यार पाने का दिन है। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है, सामान को तुरंत रिपेयर करा लें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चें पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवन साथी से बॉन्डिंग और भी अच्छी होगी। 
शुभ रंग- वायलेट  शुभ अंक-3
 
कर्क-
कर्क राशि वालों आज का दिन आपका परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। अपने माता-पिता को बाहर घुमाने ले जाएं। अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात कहें। किस्मत का सितारा बुलंद होगा। मकान मालिक किराया बढ़ाने की बात कर सकता है। ऑफिस में मन लगाकर काम करें। सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग- ग्रे   शुभ अंक-9
 
सिंह- सिंह राशि वालों आज आप बिज़नेस की प्लानिंग में बिज़ी रह सकते हैं। कॉन्ट्क्टर्स को किसी झगड़े में पड़ सकते हैं। बाकि लोग आपके साथ बहुत लिब्रल रहेंगे। महिलाओं को कुछ दूर का सफ़र करना पड़ेगा। आज आपके घर कुछ मेहमान आने वाले हैं जिसकी वजह से आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है। 
शुभ रंग- लाल    शुभ अंक-7
 
कन्या- कन्या राशि वालों आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा सा बदलाव लाएं। जिससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। मन में किस्मत के दरवाजे़ खुलने की बात आएगी। बच्चों की कुछ चिंता बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से सालों बाद बात होगी... शाम को घूमने फिरने जाने का मन बनेगा। 
शुभ रंग- नीला   शुभ अंक-5
 
तुला- तुला राशि वालों आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। कोई आपसे चाहे तो भी काम नहीं करवा सकता है। ऑफिस में भी काम को एक साइड में करके आज आप मौज मस्ती करेंगे। आज आप हेल्थी, स्ट्रॉंग और हैपी फील करेंगे। आज आपके चियरफुल मूड से आपके आस-पास का माहौल भी काफी चियरफुल रहेगा। 
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ अंक-1
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपने बिज़नेस में फायदा होगा। लेकिन आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।  विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ पार्टी में जा सकते हैं। भाग्य साथ देगा हांलाकि खर्चे बढ़े रहेंगे। इनकम बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। 
शुभ रंग- गाज़री   शुभ अंक-2
 
धनु- धनु राशि वालों आज आप बहुत बिज़ी रहेंगे। जिस वजह से आपके व्यवहार में थोड़ा चिढ़चिढ़ापन बना रहेगा। लेकिन शाम तक आपका मूड हो जाएगा। आज आपका क्रिएटिव सेन्स बढ़ा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसे बड़े स्टाईल और खूबसूरती से करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए बेहतरीन दिन है। 
शुभ रंग- पिंक   शुभ अंक-3
 
मकर- मकर राशि वालों आज आपको किसी की क्लास लेनी पड़ सकती है। स्वभाव से गंभीरता बनी रहेगी, ये गंभीरता मधुर होगी यानि ख़ुशी के साथ होगी। आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी से बेवजह मतभेद हो सकता है। लेकिन आप उन्हें मना लेंगे।इनकम को लेकर चिंता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से गुड न्यूज़ मिलने वाला है। 
शुभ रंग- मैरून    शुभ अंक-8

कुंभ- कुंभ राशि वालों आज सारे दिन आप खुशियों में डूबे रहेंगे। महिलाओं के लिए आज डेट पर जाने का अच्छा दिन है। किसी बड़ी परेशानी का समाधान भी आज मिल जाएगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नर्म होगा। आज आप किसी पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। 
शुभ रंग- पर्पल   शुभ अंक-6
 
मीन- मीन राशि वालों आज दिन भर दूसरों से प्यार पाने और प्यार देने का दिन है। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चें आपको सहयोग करेंगे। उनके सहयोग से काम में सक्सेस मिलेगी। आज अपने फ्रेंड्स के साथ आऊटिंग पर जाएंगे। प्रपोज करने के लिये दिन अच्छा है। आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। 
शुभ रंग- ग्रीन   शुभ अंक-4

जानें, किसने ठुकराया तुलसी का Proposal? (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News