फ्लाइट में यात्री की बदबू से उल्टियां करने लगे सहयात्री, करानी पड़ी आपात् लैडिंग

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 02:37 PM (IST)

मेलबर्नः किसी आदमी के शरीर की दुर्गंध  किस  तरह मुसीबत में डाल सकती है, इसका अंदाजा इस ताजा घटनाक्रम से लगाया जा सकता है जब एक शख्स के बदन से आ रही दुर्गंध  कारण सहयात्रियों की हालात बिगड़ते देख फ्लाइट  की आपात् लैडिंग  करवानी पड़ गई। पुर्तगाल की ट्रांसिविया एयरलाइन के विमान बोइंग-737 ने नीदरलैंड के शिफॉल एयरपोर्ट से स्पेन के लिए उड़ान भरी। उड़ान के कुछ वक्त बाद ही एक यात्री के बदन से आ रही बदबू ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। कुछ लोगों को उल्टी होने लगी तो कुछ बेहोश हो गए।
PunjabKesari
इसके बाद विमान में हालात बिगड़ते देख क्रू ने उस यात्री को विमान टॉयलेट में बंद कर पीछा छुड़ाया। लेकिन तब तक ज्यादातर यात्रियों की हालत खराब हो चुकी थी। इसके बाद विमान को पुर्तगाल की ओर मोड़ा गया और फारो हवाई अड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।इसके बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक उसे बस से रवाना किया गया। विमान में यात्रा कर रहे बेल्जियम के पीट वेन ने बताया कि यात्री के बदन से असहनीय दुर्गंध आ रही थी।

ऐसा लग रहा था कि वह कई हफ्तों से न नहाया हो। पीट ने कहा कि बदबू के मारे कई यात्री बीमार पड़ गए। उधर, ट्रांसिविया एयरलाइन ने भी 'चिकित्सीय कारणों' से विमान की एमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल कारणों से विमान को उतारना पड़ा लेकिन ये भी सही है कि उस इंसान के बदन से बदबू आ रही थी। ये पहली बार नहीं है जब ट्रांसिविया एयरलाइन में किसी यात्री की अजीब हरकत की वजह से विमान को उतारना पड़ा।

इससे पहले फरवरी में ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान एचवी-6902 को वियना में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दो लोगों ने एक सहयात्री के विमान में गैस छोड़ने (फार्टिंग) को लेकर आपत्ति जताई थी। विमान के पायलट दल के अनुरोध और शिकायतों के बावजूद वह गैस छोड़ता रहा जिसके बाद बाकी यात्रियों से भी उसका झगड़ा हुआ। यात्रियों के गुस्से के कारण पायलट ने वियना में लैंडिंग करने को कहा। लैंडिंग के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को निकाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News