Kundli Tv- महीने का पहला दिन देगा धन लाभ

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 08:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप कठिन से कठिन काम आसानी से निपटा लेंगे। बिना किसी बाधा के सभी काम में सफल होगा। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपका वर्क लोड बढ़ा रहेगा लेकिन बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। लवमेट के साथ समय बिता सकते हैं मन खुश रहेगा। दूर यात्रा पर जाने के भी योग हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ अंक- 5

वृष राशिवालों आज आपका यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित हो सकता है मेहनत व परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें फायदा मिलेगा। अपनी कमजोरी लोगों को न बताएं फायदा उठा सकते हैं बिजनेसमैन के लिए दिन बहुत अच्छा है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ अंक- 6

मिथुन राशि वालों अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है। लवमेट से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी। आज ब्राह्मण को हल्दी दान करना अच्छा रहेगा। आज आप अपने मन की बात अपनी बड़ी बहन से शेयर करेंगे तो उसकी सलाह से बिगड़ा काम बनेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ अंक-

कर्क राशि वालों आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन बच्चों के कैरियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है पर आपके किस्मत के सितारे बुलंद हैं। आमदनी बढ़ेगी। आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। 
शुभ रंग- पीला  शुभ अंक-

सिंह राशि वालों आज राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आज आप जमीन और मकान ख़रीदने का विचार कर सकते हैं। आज कोई नया project मिलने वाला है जिससे बिजनेस और भी तरक्की की ओर बढ़ेगा।
शुभ रंग- गुलाबी  शुभ अंक- 9

कन्या राशि वालों आज परिश्रम करने से आपका काम सफल होगा। अपने ज्ञान और बुद्धि बल का इस्तेमाल करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। मन में कुछ कर दिखाने का जुनून पैदा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- मेजेंटा  शुभ अंक-

तुला राशि वालों आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिता के सहयोग से कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स की लांबित इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस में अपने काम को जिम्मेदारी से पूरा करें। काम में लापरवाही न बरतें। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है।

शुभ रंग- लाल  शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशिवालों आज का दिन surprises से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको सही मार्ग दर्शन और सही दिशा मिलेगी। अगर आप पीतल या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ अंक- 4

धनु राशिवालों political contacts बिजनेस के लिये बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको अपने पार्टनर से हर काम में मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें, सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। आज फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग- सफेद  शुभ अंक-

मकर राशिवालों के लिये आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर थोडा कंट्रोल रखना होगा। घर के लिए कोई नया सामान खरीदने का सोच सकते हैं। आज आपके बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भगवान शंकर को जल चढ़ाने से तरक्की होगी और जीवन की सभी समस्यायें दूर होंगी।
शुभ रंग- सिलवर  शुभ अंक-

कुम्भ राशिवालों आज पुराने फ्रेंड्स से मुलाक़ात हो सकती है घर या ऑफिस में आपकी तारीफ होगी, नौकरी के नये ऑफर मिल सकते हैं। पार्टी खरीदने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। 
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ अंक-

मीन राशिवालों आज आपकी फाइनेंसियल कंडिशन strong होगी। आज आपका रुका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा। कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं यदि आप अभिभावक है तो बच्चों के ब्राइट फ्यूचर के बारे में सोचेंगे। परिवार का पूरा support रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने की जो लालसा लम्बे समय से मन में है वो जल्द ही पूरी होगी।
शुभ रंग- संतरी  शुभ अंक- 3

अगर आपको लगी है नज़र तो ये हैं लक्षण (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News