36 की उम्र में भी फिट हैं धोनी, डाइट में देते हैं दूध और चिकन को पहल

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 04:43 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल-11 महेंद्र सिंह धोनी के जीवन का सर्वश्रेष्ठ दौर कहा जा सकता है। इस साल धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। सीजन दौरान ही धोनी ने अपनी खोई हुई फॉर्म भी पाई। उन्होंने 33 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। हालांकि आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी की चुनी टीम पर कई सवाल खड़े हुए थे। कहा गया- टीम की औसत उम्र 30 से ज्यादा है। ऐसे में क्रिकेट के इस फटाफट फार्मेट में धोनी पीछे रह सकते हैं। लेकिन धोनी ने आईपीएल-11 का खिताब उठाकर साबित कर दिया कि उम्र मात्र एक आंकड़ा है। मायने रखता है कि आप कितने फिट हैं। 
PunjabKesari
अब जब धोनी चेन्नई के लिए तीसरा आईपीएल खिताब ला चुके हैं, ऐसे में उनकी फिटनेस संबंधी कई राज भी खुले हैं। पता चला है कि धोनी की फिटनेस का राज दूध और चिकन का निरंतर सेवन है। दरअसल धोनी ताकत के लिए दूध और चिकन नियमित  तौर पर लेते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स भी उनकी डाइट में शामिल रहती है। दूध से उन्हें कैल्शियम, विटामिन डी मिलता है। इसके साथ ही इससे फास्सफोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन आदि मिलता है। एथलीट्स को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है, इसके लिए वे प्रोटीन शेक पीते हैं।
PunjabKesari
दो महीने बाद 37 साल के होने जाने वाले धोनी दोपहर के खाने में दाल रोटी और चिकन के साथ सलाद लेना पसंद करते हैं। उन्हें चिकन डिशेज में उन्हें बटर चिकन, चिकन टिक्का बहुत पसंद है। वहीं, शाम को वह सैंडविच और दही लेते हैं ताकि एनर्जी बनी रहे। डिनर में वह 2-3 चपाती, चिकन, सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक से वह दूर रहते हैं, उसकी जगह पर ताजा फलों का जूस लेना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News