मोम की आकृति के अनावरण मौके पर बोलीं काजोल, कहा- मेरे लिए सम्मान की बात

5/31/2018 10:16:15 PM

सिंगापुर (विनय वशिष्ट): काजोल भले ही इन दिनों बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में न कर रही हों, लेकिन कभी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी आज भी देश-दुनिया में है। काजोल का मोम का पुतला मैडम तुषाद म्यूजियम में आ चुका है। बॉलीवुड स्टार काजोल ने सिंगापुर में उनकी मोम की आकृति का अनावरण किया। गत दिवस मैडम टुसॉड्स म्यूजियम में एक्ट्रैस काजोल पहुंचीं। सिंगापुर के मैडम टुसॉड्स में काजोल का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। काजोल ने खुद अपने स्टैच्यू का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी न्यासा भी मौजूद रहीं। 
PunjabKesari
बता दें कि वहां काजोल ने न्यासा के साथ रैड कार्पेट वॉक किया। इस मौके पर काजोल ने ब्लैक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी, वहीं न्यासा ने भी ब्लैक कलर का आऊटफि ट पहना था। पद्मश्री से सम्मानित काजोल ने 1992 में फिल्म बेखुदी से एक्टिंग डैब्यू किया था।

इस स्टैच्यू के अनावरण के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक सम्मान की बात है कि मेरा स्टैच्यू मैडम टुसॉड्स म्यूजियम में है। विस्तृत और आजीवन रचनाओं के लिए प्रशंसित, इस प्रक्रिया में मैडम टुसॉड्स के पेशेवर कलाकारों और मूॢतकारों के लिए बॉलीवुड स्टार के वास्तविक जीवन का प्रतिनिधित्व करने के लिए 5 महीने लग गए। उन्होंने कहा कि मैडम टुसॉड्स के सिंगापुर में यहां अपना खुद का मोम का स्टैच्यू  होना वास्तव में उनके लिए सम्मान है। वास्तविक अनावरण के लिए मैने स्टैच्यू के लिए जितना समय व्यतीत किया है, वह अनुभव असली रहा है। मैं वास्तव में रोमांचित थी। 
PunjabKesari
काजोल ने कहा कि वास्तविक जीवन में आकृति को देखते हुए विवरण अविश्वसनीय है, यह एक दर्पण की तरह दिख रहा है। काजोल के इस स्टैच्यूू में पहनी हुई पोशाक प्रबल गुरुंग द्वारा दी गई है, जिसका रंग गहरा नीला था। इस अनावरण में मैडम तुषाद  महाप्रबंधक एलैक्स वार्ड ने कहा कि बॉलीवुड की महान अभिनेत्री का स्टैच्यू यहां लगना हमारे लिए सम्मान की बात है, जिसका हम स्वागत करते हैं। हमारे देश में भारत से आने वाले पयर्टकों के लिए यह मुख्य आकर्षण रहेगा। एलैक्स ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का स्टैच्यू यहां स्थापित करने के लिए कई लोगों ने आग्रह किया था, ताकि उस प्रतिमा के साथ वह अपने अनुभव शेयर कर सकें। मैडम टुसॉड्स में काजोल का स्टैच्यू लगने से पहले शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर समेत अन्य बॉलीवुड सितारों का स्टैच्यू भी यहां स्थापित हो चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि 350 नाप-नपाई करने के बाद यह स्टैच्यू तैयार होता है। भारतीय मुद्रा के अनुसार इस पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आई है। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने पीछे लगे रितिक रोशन के स्टैच्यू की ओर इशारा करते हुए जब पत्रकारों ने काजोल से पूछा कि इनके साथ फिल्म कब करेंगी, काजोल ने कहा कि मैं ऐसा नहीं सोचती कि इसके साथ फिल्म करूं और उसके साथ नहीं। उन्होंने कहा कि अच्छी स्टोरी का इंतजार कर रही हूं। अपने स्टैच्यूू को इंडिया ले जाने पर काजोल हंस कर कहती हैं कि इंडिया में तो मैं खुद हूं। मैडम टुसॉड्स म्यूजियम के फ्लोरैंस ने बताया कि भविष्य में वह एक और भारतीय राजनीतिक हस्ती का स्टैच्यू बनाएंगे, लेकिन इसके नाम बारे उन्होंने कहा कि यह गोपनीय है। कैसे चयन करते हैं कि किसका स्टैच्यू बनाना है? फ्लोरैंस ने बताया कि इसके लिए म्यूजिम के बाहर बॉक्स लगा है, जिसमे लोग सुझाव डालते हैं और उसी के आधार पर स्टैच्यू बनाया जाता है। म्यूजियम में अब तक पूरे विश्व के लगभग 65 स्टैच्यू बनाए जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News