''वीरे दी वेडिंग'' का ''आ जाओ ना'' गाना हुआ रिलीज, करीना के साथ बेहद इमोशनल दिखीं गर्ल गैंग

5/26/2018 11:01:00 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ गर्लस गैंग की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का हील ही में एक और गाना रिलीज किया गया है। इससे पहले इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। सभी गानों को फैंस ने काफी पसंद भी किया। पहले चार गानें काफी मस्ती भरे थे लेकिन अभी वाला गाना सुनकर आप काफी इमोशनल हो जाएंगे। 

 

 

इस गाने के बोल हैं 'आ जाओ ना'। गाने में फिल्म के कुछ बेहतरीन सीन को मोन्टाज के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। गानें में एेसे जबरदस्त सींस है जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे। गानें में करीना कपूर खान, सोनम कपूर अहूजा, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया काफी इमोशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव ने गाया है। 

 

 

बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। तो वहीं एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News