तलवार दंपति को बरी कराने वाले वकील लड़ेंगे राम रहीम का केस

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): सिरसा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम जो सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा भुगत रहा है। जिसने जेल बाहर निकलने के लिए अपना वकील बदल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राम रहीम का केस वो वकील लड़ेंगे जिन्होंने आरूषि हत्याकांड में तलवार दंपति को बरी करवाया था।

तलवार दंपति को बरी करवाने वकील लड़ेंगे केस
राम रहीम के वकीलों की फौज में अब तनवीर अहमद का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि राम रहीम की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होगी। ये कहना मुश्किल होगा क्योंकि तनवीर अहमद का ही मानना है कि आरुषि-हेमराज मर्डर केस और राम रहीम के खिलाफ चल रहे केसों में बहुत फर्क है।

वकील तनवीर अहमद ने तलवार दंपति को करवाया था बरी
बता दें कि पिछले साल इलाहाबाद हाई कोर्ट से डॉ. राजेश तलवार और नुपुर तलवार को 2008 में आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या मामले से बरी कर दिया गया था और बरी करवाने में वकील तनवीर अहमद की अहम भूमिका थी। साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम ने अब तनवीर अहमद को अपना वकील बनाया है। तनवीर अहमद राम रहीम पर चल रहे तमाम केसों की पैरवी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static