इनेलो-बसपा के कार्यकर्ताओं ने बनाया जेल भरो आंदोलन का ड्रामा, दी फर्जी गिरफ्तारी (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 06:09 PM (IST)

पलवल(गुरूदत्त गर्ग): पलवल में आज इनेलो-बसपा के जेल भरो आंदोलन का ड्रामा देखने को मिला सिर्फ कागजों में ही 5100 इनेलो कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी करा दी गई। सभास्थल से ही कार्यकर्ता वापिस अपने घरों को लौट गए। इस जेल भरो आंदोलन में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला सहित बसपा के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। 

जब से एसवाईएल के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आया है तभी से इनेलो पार्टी ने इस फैसले को जल युद्ध की लड़ाई मानकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने शुरू कर दिए हैं। बसपा से गठबंधन होने के बाद तो इनेलो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बसपा पार्टी भी एसवाईएल के पानी की लड़ाई में कूद पड़ी है। दोनों पार्टी संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन चलाकर अपनी गिरफ्तारियां दे रही हैं।

इसी कड़ी में आज पलवल जिले में लघु सचिवालय के सामने गुर्जर भवन में इनेलो-बसपा का संयुक्त जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, इनेलो सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला, बसपा नेता शामिल हुए। यहां पर हजारों की संख्या में इनेलो और बसपा के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचे। वहीं जेल भरो आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सैकड़ों पुलिसकर्मी और दर्जनों रोडवेज की बसों का इंतजामात कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए किया था।

PunjabKesari

यहां पर जेल भरो आंदोलन का ड्रामा देखने को मिला कि पलवल एसडीएम सभा स्थल पर पहुंचे और कागजों में ही 5100 इनेलो -बसपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करा दी गई। पलवल एसडीएम एसके चहल ने कहा कि हमारे पास 5100 लोगों को रखने के लिए जगह नहीं यहीं से ही आपकी गिरफ्तारी मानी जाती है। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप यहीं से वापस घरों को लौट जाएं।

गिरफ्तारी के इस ड्रामे पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनको प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि उनके पास जगह नही है इससे साबित होता है बीजेपी सरकार ने यहां भी जनता के साथ धोखा किया है। वो अपनी अगली  गिरफ्तारी चरखी दादरी में देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static