जम्मू: बस स्टैंड पर आतंकी हमला, 5 घायल

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 07:51 AM (IST)

जम्मूः  जम्मू के बस अड्डे पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया है। हमले में दो पुलिस वालों सहित तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचाल एसपीओ अर्जुन निवासी शामा चक, शाह इसरार निवासी सूरनकोट और स्थानीय नागरिक जगदेव राज निवासी लाखड़ी बिलावर के रूप में की गई है।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार ग्रेनेड पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर दागा गया। हांलाकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही है कि ग्रेनेड फ्लाईओवर की तरफ से फैंका गया है यां कि नीचे से किसी ने हमला किया। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक सवारों ने ग्रेनेड फैंका है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस ने शहर भर में नाके लगा लिए हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari
इससे पहले बुधवार को जम्मू - कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा किए ग्रेनेड हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए थे। यह हमला दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबिहारा इलाके के गोरीवान चौक पर आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर एक ग्रेनेड से किया था जिससे कम से कम 6 नागरिक घायल हो गए थे । 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News