कसौली गोलीकांड : 3 होमगार्ड जवानों पर भी गिरी गाज, जानिए क्या मिली सजा

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 01:14 AM (IST)

सोलन: कसौली गोलीकांड में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बाद अब होमगार्ड के जवानों पर भी गाज गिरी है। नाका ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के 3 जवानों को पुलिस विभाग ने ड्यूटी से हटाकर वापस भेज दिया है। एस.पी. सोलन ने इस संबंध में कमांडैंट होमगार्ड को सूचना भी दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीकांड के बाद जब आरोपी विजय नाके से फरार हुआ तो उस समय इन होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी थी, इसलिए उन्हें लापरवाही से ड्यूटी करने पर ड्यूटी से हटाकर वापस होमगार्ड में भेज दिया है। कमांडैंट होमगार्ड एच.एस. शर्मा ने बताया कि 3 होमगार्ड के जवानों को लापरवाही से ड्यूटी करने के आरोप में पुलिस विभाग ने ड्यूटी से हटाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एस.पी. सोलन ने पत्र लिखकर उन्हें जानकारी दी है।


केवल पुलिस-होमगार्ड पर कार्रवाई से उठने लगे सवाल
कसौली गोलीकांड में केवल पुलिस व होमगार्ड के जवानों पर कार्रवाई से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि गोलीकांड में अभी तक सरकार ने कार्रवाई केवल पुलिस पर ही की है जबकि घटना के दिन अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News