दिग्‍विजय सिंह 31 मई को मध्‍यप्रदेश के ओरछा से शुरू करेंगे राजनीतिक यात्रा

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 10:08 PM (IST)

भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई समन्वय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पहली बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति बनाई है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि 31 मई से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू होगी और वे सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं, नेताओं से मतभेद मिटाने की कोशिश करेंगे। दिग्विजय ने इसके संकेत पहले भी दिए थे। लेकिन, कांग्रेस में फेरबदल के दौर के बीच इस यात्रा पर विराम लग गया था। अब तय हुआ है एक बार फिर दिग्विजय अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे और लम्बी धार्मिक यात्रा के बाद अब राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगे।

दिग्विजय ने कहा 31 को ओरछा से हमारी यात्रा शुरू होगी और सत्यव्रत चतुर्वेदी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। जिलास्तर पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतभेद मिटाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी समिति के लोग विधानसभा का टिकट नहीं लेंगे। मेरी ये यात्रा समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप मे होगी, समिति का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा।

सरकार पर बरसे कमलनाथ

इस दौरान कमलनाथ ने कहा मंडियों में किसान परेशान हैं, दो किसानों की मौत हो चुकी है और सरकार यात्रा में लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से सब बेहाल है, पानी की समस्या से पूरा प्रदेश परेशान है। वहीं, सरकार अपनी आधी-अधूरी उपलब्धियों का जश्न मना रही है। कमलनाथ ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस विश्वासघात दिवस मनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News