राज्यपाल ने स्काउट एवं गाइडस में श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 08:27 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  हरियाणा राज्य भारत स्काउटस एंड गाइडस की राज्य परिषद् की 41वीं बैठक का आयोजन आज चंडीगढ़ में किया गया। राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्त वर्ष 2018-19 में 3 करोड़ 20 लाख रूपये की राशि के बजट का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्काऊट एवं गाईडस के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है जो कि शिक्षा का उद्देश्य होता है। 
PunjabKesari
इस प्रकार यह संस्था उत्तम कोटि के नागरिक पैदा करने की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि स्काऊट एवं गाईडस के माध्यम से हरियाणा में उल्लेखनीय काम हो रहा है। यह राज्य छोटा है लेकिन काम बड़ा है। इसका प्रमाण यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की संस्था को 7 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जोकि देश में सर्वाधिक हैं। इसी प्रकार हरियाणा राज्य स्काउटस व गाइडस की संख्या में भी अग्रणी है। इस राज्य की जनसंख्या देश का दो प्रतिशत है लकिन यहां स्काउटस व गाइडस की संख्या राष्ट्रीय संख्या का 14 प्रतिशत है।
PunjabKesari
राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले 192 कब्स, बुलबुल्स, स्काउटस, गाइडस और कर्मठ अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने स्काउट्स की श्रेष्ठ गतिविधियों में प्रथम रहे जिला करनाल व सिरसा, कब्स में जिला जींद व सिरसा, गाइडस में भी जिला सोनीपत तथा बुलबुलस में जिला भिवानी को शील्डस देकर सम्मानित किया।
PunjabKesari
इससे पहले स्काऊट एवं गाईडस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए जो चार कार्यक्रम दिए हैं। उन्हें स्काऊट एवं गाईडस संगठन ने अपनाया है। इनमें स्वच्छ भारत, नमामि गंगे, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और स्किल इंडिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्काऊट एवं गाईडस की संख्या 55 लाख है जिसे बढाकर एक करोड़ किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में यह संख्या दोगुणी करने के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य राज्यों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static