दुबई से भी गर्म पटियाला, 27 तारीख तक बरसेगी आग

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 07:25 PM (IST)

पटियालाः  जहां आम दिनों में भी तपिश महसूस की जाती है। वहीं गर्मी के दिनों में क्या हाल होता होगा इसका अंदाज़ा आप लगा ही सकते हैं परन्तु पंजाब में दुबई की तुलना में ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। पटियाला में बुद्धवार दोपहर को तापमान 43.4 रहा जबकि दुबई में ठीक उसी समय तापमान 41 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया यानि कि पटियाला, दुबई से 2.4 डिग्री ज्यादा गर्म था। हालांकि भारत के कई और शहरों का तापमान पटियाला से भी अधिक रहा। 

 

हरियाणा के हिसार में बुद्धवार को पारा 45.1 डिग्री से पार चला गया। भिवानी में तापमान 44.3 डिग्री और पटियाला 43.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ (एयरपोर्ट) पर तापमान 43.2 डिग्री जब कि चंडीगढ़ में 42.6 डिग्री रिकार्ड किया ग्या। वहीं लुधियाना में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। लुधियाना में पारा 43 डिग्री, ऊना में 43 डिग्री, नई दिल्ली 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। अंबाला में पारा 42 से पार और गुरू नगरी अमृतसर में भी यह 41 डिग्री से पार चला गया और लगातार बढ़ रहा पारा लोगों का पसीना निकाल रहा है। 

 

तेज धूप के कारण शहर आग की भट्ठी बना हुआ हैं और 27 मई तक इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने बुद्धवार को चेतावनी दी कि पारा 27 मई तक इसी तरह बढ़ेगा और लू चलेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने गुरूवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के ज़्यादातर हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी दी है जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। विज्ञानियों का कहना है हवा में कम दबाव, भारी उमस और हवा न चलने कारण गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो गई है ऐसे में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। 

 


पटियाला - दुबई -अंतर 
43.4 डिग्री- 41 डिग्री- 2.4 डिग्री


शहर- तापमान
हिसार - 45.1 डिग्री
भिवानी - 44.3 डिग्री
पटियाला - 43.4डिग्री
चंडीगढ़ (एयरपोर्ट)- 43.2 डिग्री
चंडीगढ़- 42.6 डिग्री
लुधियाना - 43 डिग्री
ऊना- 43 डिग्री
नयी दिल्ली 43 डिग्री
अंबाला- 42.5 डिग्री
अमृतसर- 41.9 डिग्री


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News