पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, डेढ़ किलोग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 10:37 PM (IST)

कुल्लू/मनाली: कुल्लू सदर पुलिस थाना और मनाली पुलिस थाना के तहत 2 व्यक्तियों को डेढ़ किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में मलाणा पुल के पास हैड कांस्टेबल परमिंद्र के नेतृत्व में पुलिस दल ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका तो वह पहड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 624 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जरी पुलिस चौकी ले आई है। आरोपी की पहचान पंकज निवासी घनेरा मंडी के रू प में हुई है।


रुका में  900 ग्राम चरस सहित एक धरा
दूसरे मामले के तहत पुलिस ने हैड कांस्टेबल उत्तम चंद के नेतृत्व में मनाली थाना के अधीन रुका में हिमरी रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भाटग्रां की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान जय चंद निवासी बस्तोरी के रूप में हुई है।


कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने चरस की यह खेप किससे खरीदी थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News