मंत्री बेदी ने सफाई कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 05:07 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी ): राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने बुधवार की रूटीन बैठक के बाद कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ कल 24मई को एक बैठक की जाएगी। जिसमें हड़ताली कर्मचारियों के मांग पत्र पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह चर्चा हरियाणा निवास पर कल सुबह 10 बजे होगी, जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। सफाई कर्मचारियों से वार्ता के लिए कैबिनेट के तीन मंत्री सदस्य कविता जैन, कृष्ण बेदी, मनीष ग्रोवर व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर बैठक में शामिल होंगे।

वहीं मंत्री बेदी ने बताया कि आज की बैठक में सूरजमुखी खरीद पर चर्चा हुई, आशा वर्कर्स के पुराने समझौते की नोटिफकेशन करने के आदेश दिए। चीनी के रेट में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई। किसानों को गन्ने की पेमेंट पर असुविधा न होने के लिए जोर दिया गया। 

वहीं सोनीपत में एक महिला के 3 लोगों द्वारा उत्पीडऩ के मामले में बेदी ने कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static