OPPO के इस स्मार्टफोन का NEBULA स्पेशल एडिशन हुआ पेश

5/23/2018 12:14:39 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अोप्पो ने अपने OPPO R15 के NEBULA स्पेशल एडिशन को ऑफिशियली तौर पर पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इसे hot red, star purple, snow white, dream mirror red, ceramic black और dream purple छह कलर ऑप्शन में पेश किया था।  सामने आई है जानकारी के अनुसार अपकमिंग OPPO R15 Nebula स्पेशल एडिशन यूनिक रेड और ब्लू ड्यूल कलर कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस का बैक ब्लू और फ्रंट रेड ऑप्शन में होगा। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। 

 

OPPO R15 के फीचर्सः

इस स्मार्टफोन में 6.28 इंच की सुपर-V डिस्प्ले दी गई है। मीडियाटेक AI प्रोसेसर Helio P60 के साथ इसमें 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कंपनी ने OPPO R15 के ऑरिजनल डिवाइस की 19 मार्च को पेश किया था। 
 
 

कैमरा व बैटरीः

कैमरे की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट पर दिया गया है जो कि 3-एचडीआर हार्डवेयर रियल-टाइम क्लासिफिकेशन exposure टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसके रियर में ड्यूल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है, जिसमें  16-मेगापिक्सल (f/1.7 अपर्चर) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2 अपर्चर) सेंसर लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3450mAh की बैटरी लगी है, जो फोन को पावर देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static