लुधियाना केंद्रीय जेल फरार कैदी मामलाः चार आधिकारी सस्पेंड करने के आदेश

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:38 PM (IST)

चंडीगड़/लुधियाना(विक्की) : लुधियाना केंद्रीय जेल में से दो कैदियों के भागने के मामले में जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने जेल स्टाफ के चार आधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। जेल मंत्री ने यह आदेश उक्त घटना सम्बन्धित जांच रिपोर्ट के आने के बाद दिए हैं।


सरकारी वक्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जेल मंत्री की तरफ से जेल सुपरीडेंट शमशेर सिंह बोपाराए, डिप्टी सुपरीडेंट मनजीत सिंह टिवाना, सहायक सुपरीडेंट परविन्दर सिंह और हैड वार्डर निशान सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इन चार आधिकारियों खिलाफ यह कार्रवाई अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में किए गए हैं। वक्ता ने बताया कि बीते दिनों लुधियाना केंद्रीय जेल में से दो कैदियों के फरार होने के बाद जेल मंत्री की तरफ से आई.जी. (जेल) को इस घटना की जांच के आदेश किए गए थे और अब जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जेल मंत्री स. रंधावा ने कहा कि अति संवेदनशील और सूबे की सुरक्षा के साथ जुड़े जेलें जैसे अहम विभाग में ड्यूटी में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News