शहर में आवारा कुत्तों का आतंक,24 घंटे में 20 लोगों को काटा

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 07:09 AM (IST)

टांडा उड़मुड (पंडित): टांडा इलाके में आवारा कुत्तों के आंतक से इलाके के लोग परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में आवारा कुत्तों ने टांडा के अलग-अलग गांवों में बच्चों समेत लगभग 20 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। आज सुबह कुत्तों ने अड्डा चोलांग के पास काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल से कर दिया। 108 एम्बुलैंस की टीम में शामिल अब्दुल और बलजिंद्र ने घायल बच्चों राजा पुत्र विनोद, निशा पुत्री संजय और रघु दयाल को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसके अतिरिक्त हरजिंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी हरसीविंड, कर्मजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी दशमेश नगर, गुरप्रीत सिंह (10) पुत्र जसवीर सिंह निवासी जहूरा, मनिंद्र कौर निवासी जियानत्था, मुकेश कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी बसीजलाल मलूक सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी भुलपुर और हरविंद्र कौर को कुत्तों द्वारा काटने पर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। एस.एम.ओ. डा. केवल सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 10 अन्य मरीजों को कुत्तों के काटने पर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया था। इलाज के लिए टीकों का प्रबंध अस्पताल में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News